…जब 2011 में सुपरहिट सॉन्ग ‘कोलावेरी दी’ से दुनियाभर में छा गए थे एक्टर धनुष और ऐश्वर्या

1 min read

एंटरटेनमेंट डेस्कः-Dhanush Aishwarya Divorce:साउथ सुपरस्टार धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत ने 18 साल लंबी चली इस शादी को खत्म करने का फैसला कर लिया है। धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या आर धनुष ने “3” नामक एक तमिल फिल्म में एक साथ काम कर चुके हैं। फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन जिस चीज ने दोनों का ज्यादा ध्यान खींचा वह था एक गाना- व्हाई दिस कोलावेरी दी?

धनुष ने ऐश्वर्या के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म ‘3’ में काम किया था। इस फिल्म का गाना ‘कोलावेरी डी’ 2011 का सबसे बड़ा हिट सॉन्ग था। नवंबर, 2011 में रिलीज हुआ यह गाना न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी सनसनी मचा दी थी। इस गाने को धनुष ने गाया था।

गायक धनुष के अलावा, इसमें गीत के संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर, ऐश्वर्या और श्रुति हासन शामिल हैं। वीडियो के रिलीज होने के एक हफ्ते के भीतर ही इसे यूट्यूब और फेसबुक पर लाखों व्यूज मिल गए। यह गाना भारत में टॉप सोशल मीडिया ट्रेंड बन गया। वर्तमान में, YouTube पर इसके 300 मिलियन व्यूज हैं।

Dhanush Aishwarya Divorce: धनुष ने कहा था कि टीम को व्हाई दिस कोलावेरी दी बनाने में बहुत मजा आया और यह गाने में भी झलकता है। उन्होंने 2011 में द टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया था, “यह एक सामूहिक प्रयास था और हमें इसे बनाने में बहुत मजा आया। उन्होंने कहा कि मेरी आवाज सही नहीं है। यह वजह है कि हर कोई इस गाने को गुनगुना सकता है।

Dhanush Aishwarya Divorce: व्हाई दिस कोलावेरी दी की जोरदार सफलता ने धनुष को दक्षिण भारत के बाहर के दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना दिया। इसके तुरंत बाद, उन्हें सोनम कपूर के साथ हिंदी फिल्म रांझणा में कास्ट किया गया, जो 2013 में रिलीज हुई थी। उनकी ताजा रिलीज फिल्म सारा अली खान और अक्षय कुमार के साथ अतरंगी रे थी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours