सेक्स करने के दौरान पत्नी ने हसिया से काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, जबर्दस्ती बना रहा था संबंध

1 min read

टीकमगढ़: जिले से बड़ा ही अनोखा मामला सामने आया है, जहां पति ने जबरदस्ती सेक्स करने की कोशिश की तो पत्नी ने उसका प्राइवेट पार्ट ही काट दिया। इस घटना के बाद पीड़ित पति को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है, जहां यसे ठीक होने के बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि यह मामला 7 दिन पुराना है।

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के जतारा पुलिस थाने के रामनगर गांव का है। गांव के मनोज (बदला हुआ नाम) की शादी 2019 में गीता के साथ हुई थी। कुछ दिनों तो सब ठीक चला, लेकिन फिर दोनों पति पत्नी में विवाद होने लगा। फिर ये लोग अलग-अलग रहने लगे। कुछ समय पहले ही दोनों साथ रह रहे थे। पति ने रात में सोने के दौरान पत्नी के साथ शारीरिक संबंध (सेक्स) बनाने का प्रयास किया। पत्नी ने संबंध बनाने से इंकार कर दिया, लेकिन पति संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती करने लगा। इससे नाराज होकर पत्नी ने पति के गुप्तांग (प्राइवेट पार्ट) को हसिया से काट दिया।

घटना के बाद पत्नी मौके से भाग गई। वहीं, पीड़ित पति पहले इलाज करवाने झांसी ले जाया गया, जहां से डिस्चार्ज होने के बाद उसने पुलिस थाने में पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने मामले को जंचा में लिया है। वहीं डॉक्टर का कहना है कि मामला बेहद गम्भीर है। पीड़ित का लिंग पूरी तरह कट गया है, साथ ही पेशाब नली भी कट गई है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours