WHO डॉक्टर्स के साथ प्रियंका चोपड़ा COVID-19 पर करेंगी फेसबुक लाइव, पूछ सकते हैं सवाल

1 min read

कोरोना वायरस की दहशत पूरी दुनिया में फैली हुई है। बॉलिवुड सिलेब्स अपने घरों में कैद हैं तरह-तरह से सोशल मीडिया पर लोगों को अवेयर करने की कोशिश कर रहे हैं। भी जल्द फेसबुक लाइव और इंस्टाग्राम के जरिए लोगों को जागरूक करूंगी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इससे जुड़ा एक पोस्ट डाला है।

प्रियंका ने डाले हैं कई पोस्ट
प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ घर पर हैं और बाहर नहीं निकल रहीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों को जागरूक करने वाले कई पोस्ट डाले हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर एक विडियो ट्वीट किया।

खुद को आइसोलेट किए हैं निक और प्रियंका
इसमें वह कह रही हैं कि कैसे वह और निक 8 दिन से खुद को आइसोलेट किए हुए हैं। यह खराब टाइम है और किसी फिल्म जैसा लग रहा है लेकिन ऐसा नहीं है। सबकुछ उधल-पुथल हो गया है। उन्होंने कहा कि वे पूरी सावधानी बरत रहे हैं।

प्रियंका करेंगी फेसबुक लाइव
इस विडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है कि वह WHO डॉक्टर्स के साथ फेसबुक और इंस्टाग्राम लाइव करेंगी जिसमें लोग सवाल पूछ सकते हैं। प्रियंका ने 20 मार्च को लाइव करने के लिए लिखा था। हालांकि उन्होंने एक और ट्वीट करके जानकारी दी है कि यह पोस्टपोन हो गया है और इसकी जानकारी वह आगे देंगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours