सीएम के तौर पर जनता की पहली पंसद कौन? भूपेश, रमन या सिंहदेव, जानिए क्या कहते हैं सर्वे के आंकड़े

1 min read

रायपुर: first choice as cm of chhattisgarh छत्तीसगढ़ में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सूबे में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसी के साथ राज्य में सियासी चहलकदमियां बढ़ने लगी हैं। राज्य में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। ऐसे में एक ओपिनियन पोल में सीएम पद की पहली पसंद को लेकर नतीजे आए हैं। आइए जानते हैं…

Read More: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले इस IAS अफसर ने छोड़ी नौकरी, अब भाजपा में होंगे शामिल, इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

first choice as cm of chhattisgarh मुख्यमंत्री पद की पहली पसंद कौन?

first choice as cm of chhattisgarh एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने छत्तीसगढ़ में एक सर्वे किया है। सर्वे में सूबे के लोगों से पूछा गया कि उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे ज्यादा कौन पसंद है? सर्वे में कुल 49 परसेंट लोगों ने बताया कि उन्हें सीएम पद के लिए भूपेश बघेल पसंद हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है और भूपेश बघेल वहां के मौजूदा मुख्यमंत्री हैं। वहीं 24 परसेंट लोगों ने कहा कि उन्हें सीएम पद के लिए भाजपा नेता रमन सिंह पसंद हैं। सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के 13 परसेंट लोगों ने कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव को मुख्यमंत्री पद के लिए पसंदीदा चेहरा बताया।

Read More: चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, 100 से अधिक कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल

भाजपा को बड़ी टेंशन

first choice as cm of chhattisgarh ओपिनियन पोल में राज्य की करीब आधी आबादी (49 फीसदी) लोगों ने सीएम पद के लिए अपनी पहली पसंद भूपेश बघेल को बताया है। वहीं भाजपा के दिग्गज नेता रमन सिंह को सूबे के 24 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया। सी वोटर के सर्वे के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बन सकती है। कांग्रेस कुल 90 सीटों में से 48-54 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है।

Read More: Asia Cup 2023: ODI में बिना डेब्यू किए टीम इंडिया में चुना गया ये खिलाड़ी, टीम सेलेक्शन पर उठे सवाल

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours