नई दिल्लीः Who is Nehal Wadhera? रिकॉर्ड 5 बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस टीम को आईपीएल 2023 के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है। रॉयल चौलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस (त्ब्ठ अे डप्) को 8 विकेट से हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत से की है। इस मैच में जीत बेशक आरसीबी की हुई हो लेकिन सुर्खियां बटोरी मुंबई इंडियंस के 22 साल के युवा बैटर ने। इस टैलेंटेड बैटर का नाम है नेहल वढेरा जिसने कर्ण शर्मा की दो गेंदों पर लगातार 2 छक्के जड़ककर पूरी बैंगलोर में पूरी महफिल लूट ली।
Read More: जाह्नवी कपूर जल्द रचाएंगी शादी? बॉयफ्रेंड के साथ मंदिर में हुई स्पॉट, जानिए कौन है होने वाला दूल्हा
Who is Nehal Wadhera? लेफ्ट हैंड बैटर नेहल वढेरा उस समय क्रीज पर आए जब मुंबई इंडियंस टीम को 48 रन के कुल स्कोर पर 4 झटके लग चुके थे। इसके बाद तिलक वर्मा के साथ नेहल वढ़ेरा ने मोर्चा संभाला जो अपना डेब्यू आईपीएल मैच खेल रहे थे। नेहल ने बेशक छोटी पारी खेली लेकिन इस दौरान उन्होंने अपनी बैटिंग स्किल से सभी को दीवाना बना दिया। घरेलू क्रिकेट में टॉप ऑर्डर में बैटिंग करने वाले नेहल ने 13 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 1 चौका और 2 छक्के जड़े। उनका एक छक्का 101 मीटर दूर जाकर गिरा।
Read More: मछली खाने से हो सकती है मौत, पत्नी की थम गई सांसें, पति ICU में गिन रहा अंतिम सांस, जानिए क्या है पूरा मामला
Who is Nehal Wadhera? नेहल वढेरा ने कर्ण शर्मा की गेंद पर लगातार 2 छक्के जड़े
नेहल वढेरा ने मुंबई इंडियंस की पारी के 14वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार दो छक्के जड़े। यह ओवर अनुभवी कर्ण शर्मा (ज्ञंतद ैींतउं) कर रहे थे। नेहल ने जो दूसरा छक्का लगाया वह गेंद स्टेडियम की छत पर जाकर गिरी। नेहल की आतिशी पारी को देखकर लोग अब यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर कौन है 22 साल का यह युवा जिसने डेब्यू मैच में हिटमैन की तरह शॉट लगाए।
Read More: Sahara India Money Return Process : खाते में आना शुरू हुए Sahara India के पैसे, इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत, यहां देखें सहारा के पैसे निकालने की प्रक्रिया
नेहल वढेरा का क्रिकेट करियर
Who is Nehal Wadhera? 4 सितंबर 2000 को लुधियाना में जन्मे नेहल वढेरा को मुंबई इंडियंस ने खिलाड़ियों की नीलामी में 20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था। आरसीबी के खिलाफ मुकाबले से पहले वह एक भी पेशेवर मैच नहीं खेले थे। उन्होंने इसी साल (2023) पंजाब की ओर से रणजी ट्रॉफी से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की। 5 फर्स्ट क्लास मैचों में नेहल ने अभी तक 376 रन बनाए हैं जिसमें 2 शतक शामिल है। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 214 रन रहा है। गुजरात के खिलाफ नेहल ने 123 रन की आक्रामक पारी खेली थी जबकि मध्य प्रदेश के खिलाफ 214 रन बनाए। नेहल वही खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारत की अंडर-19 टीम की ओर से अपने पहले ही मैच में श्रीलंका के खिलाफ 81 रन बनाए थे।