गुना,मध्यप्रदेशः- Wife caught husband red-handed with lover: गुना जिले में पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ना एक पत्नी को मंहगा पड़ गया। चोरी पकड़ने जाने के बाद महिला के पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की बुरी तरह से पिटाई कर दी, मारपीट की घटना में पत्नी बुरी तरह से घायल हो गई। महिला ने अपने पति औ उसकी प्रेमिका के खिलाफ कोतवाली पुलिस में शिकायत की है।
Wife caught husband red-handed with lover: जानकारी के अनुसार शहर के कोल्हूपुरा में रहने वाली 34 वर्षीय महिला की शादी 2009 में हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। महिला अक्सर बीमार रहती है। महिला का पति उसे आये दिन मारता है। महिला को कुछ दिन पहले पता चला कि उसके पति का तलैया मोहल्ले में रहने वाली एक महिला से प्रेम संबंध है। दोनों के बीच लंबे समय से रिश्ता है और पति अक्सर उसी महिला के साथ रहता है।
Read More : राज्य में बिजली संकट के आसार, बढ़ती मांग के बीच प्रदेश भर में फिर शुरू हुआ कटौती का दौर
जान से मारने की धमकी दी
Wife caught husband red-handed with lover: महिला को शक था कि शुक्रवार को भी उसका पति उसी दूसरी महिला के घर पर पहुंचा है, जिसके बाद वह अपनी बहन और भाभी को साथ लेकर तलैया में रहने वाली महिला के घर पहुंची। महिला का पति प्रेमिका के घर पर ही आपत्तिजनक स्थिति में मिला। जब महिला ने पति से दूसरी महिला के बारे में पूछा तो उसके पति और प्रेमिका दोनों ने मिलकर महिला के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। बाद में महिला के पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी शुरू कर दी।
Read More : गणेश पंडाल में डांस करते वक्त मुंह के बल गिरा कलाकार, लोग समझे कर रहा एक्टिंग, लेकिन हो चुकी थी मौत
Wife caught husband red-handed with lover:
महिला की भाभी और बहन ने किसी तरह से उसे बचाया। मारपीट की घटना में महिला को चोट आई हैं। वहीं पति और उसकी प्रेमिका ने महिला को आगे से बीच में आने पर जान से मारने की धमकी दी है। महिला ने पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस ने महिला से मारपीट और गाली-गलौज की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।