गाजियाबादः- Woman accuses husband of unnatural sex गाजियाबाद के नंदग्राम थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने केमिकल इंजीनियर पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने, उसकी जासूसी करने और अन्य महिलाओं से संबंध रखने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। महिला ने सास-ससुर और देवर पर भी दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Woman accuses husband of unnatural sex नंदग्राम थानाक्षेत्र के नूरनगर सिहानी निवासी महिला का कहना है कि उनकी शादी 10 दिसंबर 2020 को दरभंगा बिहार निवासी मैकेनिकल इंजीनियर केशव झा के साथ हुई थी। शादी में परिजनों ने लगभग 25 लाख रुपए खर्च किए थे। महिला का कहना है कि उनके समाज में शादी के दो-तीन साल बाद गौना होता है, लिहाजा केशव झा के साथ दिसंबर 2022 में गौना तय हुआ था। इस दौरान उनका पति बीच-बीच में 15 से 20 दिन उनके पास रहकर जाता था। 24 अगस्त 2021 को उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद नवंबर 2022 में जब उसके परिजनों ने केशव और उसके पिता से गौने के बारे में कहा तो वह आगबबूला हो गए और विवाद शुरू कर दिया।
प्राइमरी स्कूल में फायरिंग से 3 बच्चों समेत 7 की मौत, हमला करने वाली महिला को पुलिस ने मार गिराया
कई महिलाओं के साथ रिश्ते निकले
Woman accuses husband of unnatural sex महिला का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने फॉर्च्यूनर गाड़ी और 21 लाख रुपये नकद मिलने पर ही गौना करने की बात कही। दरभंगा जाने पर पता चला कि केशव के खिलाफ एक लड़की के अपहरण का केस दर्ज है। इसके अलावा केशव के कार्यस्थल सोलन हिमाचल जाने पर पता लगा कि वह वहां पर भी एक अन्य महिला के साथ पति-पत्नी के रूप में रह रहा है।
Woman accuses husband of unnatural sex ऐप डाउनलोड कराकर मोबाइल किया हैक
Woman accuses husband of unnatural sex महिला का आरोप है कि उसका पति गुजरात में जाकर ऑनलाइन जुआ का कारोबार करता है। उसने उनके मोबाइल में गोपनीय तरीके से ऐप स्पाईऐप डाउनलोड कर दिया, जिससे वह उनके मोबाइल पर आने वाली कॉल और मैसेज की जानकारी रखने लगा।
Woman accuses husband of unnatural sex महिला के मुताबिक, आरोपी पति उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता था। महिला ने पुलिस आयुक्त को शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसीपी नंदग्राम आलोक दुबे का कहना है कि महिला के पति, सास-ससुर और देवर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।