नई दिल्ली: Woman constable commits suicide: राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना में तैनात महिला कॉन्सटेबल ने रविवार को आत्महत्या कर ली। आगरा की रहनेवाली महिला सिपाही सरिता निषाद एक दिन पहले ही छुट्टी से लौटी थी। सरिता निषाद रविवार दोपहर में फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। बगल के कमरे में रहनेवाली दूसरी महिला सिपाहियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मृतका के मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सरिता निषाद 2021 बैच की महिला सिपाही थी।
बताया जा रहा है कि महिला सिपाही सरिता ने वीडियो काल पर बात करते हुए पहले अपने हाथ की नस काटी और और उसके बाद दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। शव पीएम के लिए भेजा गया है। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आशंका व्यक्त की गई है कि महिला सिपाही ने आत्महत्या के दौरान वीडियो कॉल एक सिपाही को की थी। दोनों की शादी भी होने वाली थी। दोनों में अक्सर झगड़ा भी होता था। हालांकि पुलिस इस संबंध में अभी कुछ भी खुलकर नहीं बोल रही है।
Woman constable commits suicide: पुलिस सूत्रों का कहना है कि सरिता अक्सर एक सिपाही से बात करती थी। आशंका है कि दोनों में प्रेम था। दोनों शादी भी करने वाले थे। पर, दोनों में अक्सर झगड़ा भी होता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक संभवता आत्महत्या के दौरान सरिता ने उसी सिपाही को वीडियो कॉल की थी, जिससे वह अक्सर बात करती थी।
टीचर की गैर मौजूदगी में ऐसी हरकत करने लगीं लड़कियां, पर जो हुआ देखकर दिनभर हसेंगे-Video
पुलिस ने उसके मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस फरेंसिक टीम की मदद से मोबाइल की कॉल डिटेल व अन्य जानकारियां जुटा रही है। परिजन लखनऊ के लिए निकल चुके हैं। देर रात उनके पहुंचने की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से बात करने पर स्थिति और साफ हो सकेगा।