महिला ने एक साथ 5 बच्चों को दिया जन्म, लोग मान रहे है कुदरत का करिश्मा

0 min read

बिहार: सिवान के इस्माईल शहीद तकिया के रहने वाले मो झूना की पत्नी फूलजहां खातून ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया है। सिवान के सदर अस्पताल में इस तरह का यह पहला मामला है। मामले की जानकारी मिलने के बाद बच्चों को देखने के लिए अस्पताल में काफी लोग पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चों का वजन कम है। उन्हें विशेष देखभाल के लिए एनआईसीयू वार्ड में रखा गया है। लेकिन बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। वहीं बच्चों की मां फूलजहां भी स्वस्थ है।

2 लड़के और 3 लड़की को दिया जन्म
झूना और फूलजहां को पहले से 4 साल की एक बेटी है। इसके बाद एक बेटे की चाहत थी। गुरुवार को सदर अस्पताल की डॉ रीता सिन्हा ने ऑपरेशन किया। फूलजहां ने 5 बच्चों को जन्म दिया। इसमें दो लड़के और तीन लड़कियां है। झूना का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। बच्चों के जन्म के बाद परिवार में काफी जश्न का माहौल है। लोग इसे खुदा की रहमत बता रहे हैं।

हैदराबाद में महिला ने चार बच्चों को जन्म
यह एक से ज्यादा बच्चों को एक साथ जन्म देने का पहला मामला नहीं है। हैदराबाद में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। महिला की उम्र 27 साल है। ये वाकई एक चौंकाने वाली खबर है। महिला की डिलीवरी कराने वाले डॉक्टर का कहना है कि महिला ने एक लड़का और तीन लड़कियों को जन्म दिया है और नवजात का वजन एक किलोग्राम से ज्यादा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours