ग्रेटर नोएडाः- Woman Kidnapped minor friends जिले के ग्रेनो वेस्ट से गायब हुई दो नाबालिग सहेलियों को पुलिस ने औरेया से बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में औरेया निवासी वंदना और उसके देवर सुदीप व भाई जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। महिला दोनों किशोरियों को अगवा कर अपने गांव ले गई और वहां पर उसने देवर और फुफेरे भाई से शादी करा दी। किशोरियों के बयान के आधार पर पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। दोनों किशोरियों का पता लगाने के लिए नोएडा पुलिस को 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालनी पड़ी।
ये है मामला
Woman Kidnapped minor friends बिसरख कोतवाली निवासी शख्स ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी और बेटी की सहेली 13 अप्रैल की सुबह 11 बजे घर से निकली थीं। दोनों घर नहीं लौटी। एक परिचित ने उन्हें जानकारी दी कि पड़ोस में रहने वाली महिला ने दोनों सहेलियों को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया है। महिला ने अपने घर ले जाकर दोनों किशोरियों को कपड़े बदलवाए थे। सीसीटीवी फुटेज में दोनों किशोरियों के कुछ देर बाद जाती हुई महिला जाती दिखी है। महिला के घर पर इसके बाद से ही ताला लगा था। इससे परिजन को अनहोनी की आशंका होने लगी।
Woman Kidnapped minor friends
Woman Kidnapped minor friends बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि इस मामले में अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पीड़िताओं का मेडिकल परीक्षण कराकर बयान दर्ज कराए। इसमें पता चला कि महिला ने अपने देवर व फुफेरे भाई की दोनों लड़कियों से घर में ही शादी की औपचारिकता पूरी करा संबंध बनवा दिए।