महिला वकील की लात-घूसों से सरेआम पिटाई, तमाशबीन बन देखते रहे लोग, देखें Video

1 min read

बागलकोट,कर्नाटकः- Woman Lawyer Thrashed:कर्नाटक के बागलकोट में एक महिला की सरेआम पिटाई कर दी गई। उसे लात-घूसों से बीच बाजार मारा गया। आरोपी उसके पेट पर लात मारता रहा, थप्पड़ों की बौछार करता रहा। महिला वकील गिड़गिड़ाती रही, लेकिन आसपास खड़े लोगों में कोई उसे बचाने के लिए आगे नहीं आया। हालांकि, बाद में महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना विनायक नगर इलाके में सर्कल रोड की है। यहां महनतेश नाम के व्यक्ति ने संगीता शिक्केरी नाम की महिला की पिटाई कर दी। संगीता पेशे से वकील है। पुलिस ने बताया महनतेश और संगीता एक-दूसरे के पड़ोसी हैं और दोनों के बीच संपत्ति को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। आरोपी महनतेश फोटोग्राफी का काम करता है।

लोगों ने बनाया वीडियो
Woman Lawyer Thrashed: आरोपी महनतेश ने पहले तो संगीता पर थप्पड़ों की बौछार कर दी। इसके बाद उसने संगीता के पेट पर लात भी मारी। संगीता को बचाने के बजाए लोग इस घटना का वीडियो बनाते दिखाई दिए। इसके बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। पुलिस ने बताया कि हमले में महिला वकील को काफी चोट आई हैं, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी और पीड़ित महिला के बीच संपत्ति विवाद में पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है।

टीचर की गैर मौजूदगी में ऐसी हरकत करने लगीं लड़कियां, पर जो हुआ देखकर दिनभर हसेंगे-Video

सोशल मीडिय़ा पर इस घटना को लेकर खासा बवाल दिखा। एक यूजर ने लिखा कि ये हमारा देश है। इसमें रहने को भी जी नहीं करता। एक ने लिखा कि पब्लिक को देखकर शर्म आ रही है। एक महिला की पिटाई हो रही है और लोग तमाशबीन हैं। एक का कहना था कि इस तरह से पिटाई करने वाले शख्स को ऐसे ही सजा दी जानी चाहिए। ये इसी तरह से बर्ताव का हकदार है। ऐसे पीट रहा है जैसे किसी जानवर को भी नहीं मारते।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours