World Cup 2023 : क्रिकेट फैंस के लिए आई बुरी खबर, 2023 विश्व कप से बाहर हुए टीम इंडिया के 3 अहम खिलाड़ी, अपने दम पर जिता देते थे मैच

1 min read

World Cup 2023:  वनडे वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023 )भारत की मेजबानी में खेला जाना है। पिछले मंगलवार (27 जून) को आईसीसी ने टूर्नामेंट के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा की। पहला मैच 5 अक्टूबर को खेला जाएगा, जबकि आखिरी मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलकर टूर्नामेंट की शुरुआत करने जा रही है। हालांकि, वनडे वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023 ) के शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, टीम इंडिया के तीन प्रमुख खिलाड़ी चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए। आइए आपको बताते हैं कौन हैं ये खिलाड़ी?

ऋषभ पंत

World Cup 2023:  इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है ऋषभ पंत का, टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का। बता दें कि पंत के चोटिल होने के बाद टीम इंडिया स्थायी विकेटकीपर ढूंढने में नाकाम रही है। मालूम हो कि पिछले साल 30 दिसंबर को ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हो गया था। पंत को इतनी गहरी चोट लगी है कि वह अब अगले साल ही क्रिकेट मैदान पर वापसी कर सकते हैं. उनका टीम इंडिया में न होना एक बड़ा झटका है। कई अहम मौकों पर उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से टीम को जीत दिलाई है। भारत के लिए इस खिलाड़ी ने अब तक 129 मैचों में 6 शतकों की मदद से 4123 रन बनाए हैं।

Rishabh Pant 3 1

जसप्रीत बुमराह

World Cup 2023:  इस लिस्ट में दूसरा नाम जसप्रीत बुमराह का है। पिछले साल चोट के कारण जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया से बाहर हैं। उनकी गैरमौजूदगी में टीम इंडिया कई बड़े टूर्नामेंट हार चुकी है। हालांकि, ऐसी उम्मीद थी कि वह इस साल वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023 ) से पहले टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं,  लेकिन अभी उनकी चोट के बारे में कोई आकलन नहीं किया जा सकता है, अगर वह वनडे वर्ल्ड कप 2023 में नहीं खेलते हैं तो टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका हो सकता है। बता दें कि बुमराह सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ी है। बुमराह के होने से भारत की गेंदबाजी मजबूत हो गई है। उन्होंने भारत के लिए 162 मैच खेले हैं और 319 विकेट लिए हैं।

Jasprit Bumrah

World Cup 2023:  श्रेयस अय्यर

World Cup 2023:  तीसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर आते हैं। श्रेयस अय्यर इस साल की शुरुआत से ही चोटिल है। अय्यर को पीठ की समस्या है, जिसके कारण उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। चोट के कारण मध्यक्रम के बल्लेबाज अय्यर आईपीएल 2023 नहीं खेल पाए और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में भी टीम का हिस्सा नहीं थे। वह वेस्टइंडीज दौरे से बाहर हो गए हैं। साथ ही अब वह एशिया कप से भी बाहर हो सकते हैं। अगर वह वनडे वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023 ) में नहीं खेलते हैं तो टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका हो सकता है। अय्यर ने भारत के लिए अब तक 101 मैचों में 3 शतकों की मदद से 3340 रन बनाए हैं।

Shreyas Iyer 4

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours