टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों भयंकर ड्रामा देखने को मिल रहा है। प्रणाली राठौर और हर्षद चोपड़ा के इस सीरियल के पिछले एपिसोड में अक्षरा ने अभिमन्यु से दिल की बात कह दी है। दरअसल अभिमन्यु अक्षरा को अल्टीमेटम देता है कि वो आरोही को लेकर सारा सच बता दें और उससे शादी करने के लिए हामी भर दे। अक्षरा अभिमन्यु की बात टालती रहती है और ऐसे में अभिमन्यु गायब हो जाता है। अक्षरा को उसकी चिंता सताती है और उसे ढूंढते ही वो अपनी जुबान से प्यार का इजहार कर ही देती है। ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु अक्षरा से कहेगा कि उन्हें तुरंत मंदिर में शादी कर लेनी चाहिए लेकिन क्या ये सब इतना आसान हो पाएगा?
मंदिर पहुंचेंगे अक्षरा और अभिमन्यु
अक्षरा और अभिमन्यु मंदिर पहुंच जाएंगे। दूसरी ओर आरोही दुलहन के जोड़े में अभिमन्यु का इंतजार करेगी। घरवालों को पता चलेगा कि अभिमन्यु घर पर नहीं है। इसी के साथ आरोही को इस बात की भनक लग जाएगी कि अभिमन्यु ही नहीं बल्कि अक्षरा भी घर से गायब है। आरोही को समझ आ जाएगा कि दोनों क्या प्लानिंग करने वाले हैं। ऐसे में वो शादी के जोड़े में ही आरोही और अभिमन्यु को ढूंढने निकल जाएगी।
अक्षरा सुनाएगी अपना फैसला
अभिमन्यु मंदिर में पहुंचते ही खुद ही पूजा करना शुरू कर देगा। अक्षरा को एहसास होगा कि वो ये सब करके गलत कर रही है। ऐसे में वो अभिमन्यु से कहेगी कि वो अपने घरवालों को इस तरह से धोखा नहीं दे पाएगी। अक्षरा चाहती है कि अगर वो शादी भी करें तो घरवालों की भी रजामंदी इसमें हो। इसी के साथ आरोही अक्षरा की खूब धज्जियां भी उड़ाने वाली है। कुल मिलाकर ये रिश्ता क्या कहलाता है में आने वाले दिनों में कई धमाकेदार ट्विस्ट आने वाले हैं।