नई दिल्ली: बालिका वधू 2 में लीड रोल निभाने वाली शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। उनके शादी की खबरों से सोशल मीडिया पर सनसनी फैल गई है। वहीं उनके फैंस भी सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के कई ब्राइडल लुक्स को भी शेयर करना शुरु कर दिया है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (ye rishta kya kahalaata hai) फेम एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
बता दें कि ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के बाद शिवांगी जोशी बालिका वधू 2 में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आ रही है। हाल ही में उन्होंने इंस्ट्राग्राम पर एक वीडिया शेयर किया था। जिसमें दिखाया गया था कि उनके हमसफर का नाम किस लेटर से शुरू होगा। अब सोशल मीडिया पर फैंस शिवांगी जोशी के कई पॉपुलर ब्राइडल लुक्स को बारी-बारी से शेयर कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि फैंस जल्द से जल्द शिवांगी जोशी को असल जिंदगी में भी दुलहन बनते हुए देखना चाहते हैं।
शिवांगी जोशी की ये तस्वीरें उनके सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से ली गई हैं तो कुछ तस्वीरें उनके फोटोशूट की हैं। शिवांगी जोशी ने कम उम्र में टीवी शो में अपनी अलग पहचान बना ली है और उनकी गिरती सफल एक्ट्रेसेस में होती है। उनकी उम्र 26 साल की है।
कुछ समय पहले शिवांगी जोशी का नाम उनके को-स्टार मोहसिन खान संग जुड़ने लगा था। दोनों की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री को दर्शक काफी पसंद करते थे और असल जिंदगी में भी दोनों को एक साथ देखना चाहते हैं।
ट्रेडिशनल आउटफिट्स में शिवांगी जोशी की खूबसूरती तो देखते ही बनती है और इस तस्वीरों से ये साफ पता चलता है। शादी की बात फैलते ही शिवांगी जोशी के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। वैसे एक इंटरव्यू के दौरान शिवांगी जोशी ये साफ कर चुकी हैं कि अभी आने वाले कुछ सालों तक वो शादी करने के मूड में नहीं हैं।