Yeh Rishta Kya Kehlata Hai ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में दिखाया जा रहा है कि गणगौर पूजा में आरोही की पता चल जाता है कि अभीर अभिमन्यु का बेटा है। आरोही घाट छोड़कर चली जाती है और रूही के लिए इनसिक्योर होने लगती है। वह मन ही मन सोचती है कि अभिमन्यु ने उसका साथ देने का वादा किया है। वह उसको सच बताकर रहेगी कि अभीर उसका बेटा है। वह यह सोचकर घाट पर वापस लौट आती है। इस बीच सब लोग उसे ढूंढकर परेशान हो रहे होते हैं। उससे लोग घाट से जाने की वजह पूछते हैं। वह सबसे बात छिपा लेती है लेकिन अक्षरा और अभिमन्यु समझ जाते हैं कि कुछ गड़बड़ है।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
आरोही लेगी सच बताने का फैसला
सीरियल में अभी गणगौर पूजा का ट्रैक चल रहा है। पूजा के दौरान अक्षरा और अभिनन्यु के साथ होने पर हर किसी की धड़कनें बढ़ी रहती हैं। डॉक्टर संदीप से रिक्वेस्ट करके अक्षरा अभीर खुलने से बचा लेती है। हालांकि जब वह बात कर रही होती है तो आरोही सुन लेती है और वह टेंशन में घाट से चली जाती है। आरोही फैसला लेती है कि अभिमन्यु को सच बता देगी कि अभीर उसका बेटा है। वह लौटकर आती है तो अभिमन्यु और अक्षरा को ऐसे देखती है कि दोनों डर जाते हैं। अभिमन्यु सोचता है कि आरोही ने अपने परेशान होने की सही वजह नहीं बताई।
अक्षरा देखेगी बुरा सपना
वहीं अक्षरा उसे किनारे ले जाकर पूछती है कि उसके मन में जो भी है वो बोल दे। वह नहीं चाहती कि फिर से दोनों के बीच कोई गलतफहमी पैदा हो। आरोही कुछ बताने वाली होती है तब तक परिवार के लोग आ जाते हैं और वह कुछ नहीं बताती। आरोही मन में सोचती है कि वह रुही के लिए अभीर का सच किसी से नहीं बताएगी। घर पहुंचकर रूही उसे दिखाती है कि अभीर ने खिलौना दिया है जिस पर उसका फोटो लगा है। अभिमन्यु उस खिलौने को देखने लगता है तो आरोही के मन में फिर से डर आ जाता है। वहीं डरी हुई अक्षरा सपना देखती है कि अभिमन्यु उसके बेटे को छीन ले गया।
सच जान जाएगा अभिमन्यु
प्रीकैप में दिखाया जाता है कि अभीर की तबीयत बिगड़ जाती है। अभिमन्यु हॉस्पिटल देर से पहुंचता है। उसके पहुंचने पर अभिनव उसे अनप्रोफनल होने का ताना मारता है जिससे वहां का माहौल गरम हो जाता है। अक्षरा भी अभिनव का व्यवहार देखकर दंग रह जाती है हालांकि अभिमन्यु बुरा नहीं मानता। रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाले एपिसोड्स में दिखाया जाएगा कि बहुत छिपाने के बाद भी अभिमन्यु जान जाएगा कि अभीर उसका बेटा है। हालांकि वह उसे अभिनव और अक्षरा के साथ ही रहने देगा।