नई दिल्ली : Zomato delivery boy welcomed aarti: त्योहारों के समय में खाना पहुंचाना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। इस समय डिमांड अधिक होती है और ट्रैफिक का बड़ा चक्कर होता है। ट्रैफिक जाम की वजह से समय पर खाना पहुंचाना बहुत मुश्किल होता है। हैवी ट्रैफिक की वजह से डिलीवरी एजेंट को पहुंचने में अक्सर देर हो जाती है। इसमें डिलीवरी एजेंट की कोई गलती भी नहीं होती है। इसके लिए उन्हें अक्सर डांटने सुनने को मिलता है। लेकिन एक वीडियो सामने आया है, जो सभी का दिल जीत रहा है। जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय का ऐसा वीडियो आपने कभी नहीं देखा होगा। ऑर्डर लेटे से लेके आया तो आरती की थाली से उनका स्वागत किया गया।
![Chhattisgarh Today](https://chhattisgarhtoday.co.in/wp-content/uploads/2022/03/Join_Whatsapp_AdobeCreativeCloudExpress.gif)
आपका बहुत शुक्रिया
Zomato delivery boy welcomed aarti: बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय एक घंटे की देरी से ऑर्डर लेके आया तो उनका स्वागत आरती की थाली से किया गया। उनको टीका लगाया और आरती की। कहा कि इतने ट्रैफिक के बाद भी आप ऑर्डर लेके आया आपका बहुत शुक्रिया।
आरती की थाली से स्वागत
Zomato delivery boy welcomed aarti: वीडियो में एक जोमैटो एजेंट को माय कुमार के दरवाजे की ओर चलते हुए देखा जा रहा है। दूसरी ओर, दिल्ली का यह व्यक्ति अपने घर के दरवाजे पर डिलीवरी ब्वॉय का’आरती की थाली’ के साथ इंतजार कर रहा था।
View this post on Instagram
यूजर्स प्यार के हुए मुरीद
Zomato delivery boy welcomed aarti: डिलीवरी बॉय के दरवाजे पर पहुंचते ही माय कुमार ने फिल्म विजयपथ का फेमस गाना कुमार शानू की आवाज में ‘आइए आपका इंतजार था’ शुरू कर दिया। उसके बाद वह डिलीवरी ब्वॉय के माथे पर टिक्का लगाता है। इसके बाद अपना ऑर्डर लेता है। उनके इस प्यार ने कई इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है।