नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी के चलते सभी बड़े राजनेता देश भर के अलग-अलग इलाकों का दौरा कर रहे हैं। भाजपा सत्ता में वापस आने एड़ी चोटी का जोर लगा रही है तो कांग्रेसी भी सत्ता पाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने कल अपने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जारी किए गए सूची में 15 उम्मीदवारों का नाम शामिल है, जिसमें 11 उत्तर प्रदेश और 4 गुजरात के हैं। बता दें कि इस सूची में राहुल गांधी और सोनिया गांधी का भी नाम शामिल है सोनिया गांधी रायबरेली तो राहुल अमेठी से चुनाव लड़ेंगे।
@Chhattisgarh Today से जुड़ने के लिए यहां करें CLICK
Congress releases first list of 15 candidates for Lok Sabha elections. 11 from Uttar Pradesh and 4 from Gujarat. Sonia Gandhi to contest from Rae Bareli and Rahul Gandhi to contest from Amethi. pic.twitter.com/PZI4TlJfC6
— ANI (@ANI) March 7, 2019