गोपालगंज : शादियों का सीजन आते ही दूल्हा-दुल्हन ( Groom- Bride) की तस्वीर जेहन में आती है, लेकिन जब कोई अनोखी शादी चर्चा में हो तब कई सवाल सामने आते हैं। एक ऐसी ही अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस अनोखी शादी का मामला बिहार के गोपालगंज जिले से सामने आया है। यह शादी पूरी तरह से फिल्मी दिखाई दी। फिल्मी ड्रामे के तरह दुल्हन की कहीं और शादी हुई और दूल्हे को किसी और लड़की से शादी करनी पड़ी।
क्या है पूरा मामला ?
मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के गोपालगंज ( Gopalganj) के कटेया थानाक्षेत्र का है। बीते शुक्रवार को दुल्हन की शादी तय थी। घर पर बारात आने ही वाली थी। लड़की के परिवार वाले शादी की तैयारियों में ब्यस्त थे। इसी बीच दुल्हन का प्रेमी उसके घर पहुंच गया। इस दौरान दुल्हन उसके साथ घर से भाग निकली। इसके बाद परिजनों के हाथ पाव फूल गए। क्योंकि थोड़ी ही देर में बारात घर पहुंचने वाली ती। आनन फानन में दुल्हन की खोजबीन शुरू हो गई और कुछ ही समय में दोनों को पकड़ लिया गया। लेकिन दुल्हन वापस लौटने के लिए तैयार नहीं हुई। परिजनों ने उसे जबरन ले जाना चाहा लेकिन आशिक के सगे संबंधी विरोध करने लगे। विवाद हुआ तो मौके पर कटेया थाना पुलिस पहुंची और पुलिस दुल्हन-आशिक समेत परिजनों को थाने ले आई। पुलिस के सामने भी दुल्हन ने कहा कि शादी तो वह अपने प्रेमी के साथ ही शादी करेगी,इसके अलावा किसी के साथ हरगिज नहीं करेगी।
पुलिस के कहने पर प्रेमी से हुई शादी
दुल्हन की जिद के सामने उसके परिवारवालों को मजबूर होना पड़ा। परिजनों ने पुलिस से कहा कि अब वे लड़की का कोई जिम्मा नहीं लेंगे। अब लड़की जिससे चाहे शादी करे, परिवार वालों को कोई मतलब नहीं है। उधर दुल्हन के प्रेमी के परिवार वाले तैयार थे लिहाजा कटेया के वैष्णो मठ में लड़की की शादी उसके प्रेमी के साथ करा दी गई।
साली से हुई दुल्हे की शादी
घर वापस लौटे परिजनों ने दूल्हे के परिवार वालों सारी सच्चाई बता दी। इसके बाद उन्होंने अपनी छोटी बेटी से दूल्हे की शादी कराने की बात रखी। वर पक्ष ने कन्या पक्ष की इस प्रस्ताव का मान रखते हुए दूल्हे की शादी उसकी साली के साथ करा दी गई।