शादी से किया इनकार तो महिला ने युवक के टुकड़े टुकड़ेकर बनाई बिरयानी और फिर खिला दिया कुत्तों को

0 min read

नई दिल्ली: मोरक्को से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे जान कर किसी की भी रूह कांप जाए। दरअसल यहां एक महिला ने जो गुनाह कबूल किया वो खतरनाक है। महिला ने बताया है कि उसने अपने ही ब्वायफ्रेंड के टुकड़े टुकड़ेकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसने उसे पकाकार मजदूरों को खिला भी दिया। महिला को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का आरोप है कि उसने ब्वायफ्रेंड की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि वह किसी ओर औरत से शादी करना चाहता था। महिला का ब्वायफ्रेंड उससे 20 साल छोटा था। दूसरी लड़की से शादी की बात से महिला को गुस्सा आया और उसने हत्या करने जैसा कदम उठाया।

आरोपी महिला का कहना है कि उसने ब्वायफ्रेंड के मांस से डिश बनाकर मजदूरों को परोसी और जो कुछ बच गया उसे कुत्तों को खिला दिया। खबर है कि ये घटना बहुत पहले हुई लेकिन कुछ समय पहले जब मृत लड़के का भाई उसे ढूंढते हुए महिला के घर पहुंचा तो उसे भाई का दांत मिला जिसके बाद उसे महिला द्वारा हत्या किए जाने का शक हुआ। लड़की ने हत्या किए जाने से साफ इंकार कर दिया।

दांत की डीएनए जांच में जब ये तय हो गया कि दांत मृत लड़के का ही है तो पूछताछ में महिला ने भी गुनाह कबूल किया और ये भी बताया कि हत्या के बाद घर को साफ करने के लिए उसने एक दोस्त की मदद ली थी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours