खरगोन: 30 BJP Leaders Join Congress मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सहित देश के पांच राज्यों में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होना है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सत्ताधारी पार्टी के साथ विपक्षी दलों ने चुनावी मोड अपना लिया है। लगातार राजनीतिक दलों के नेता जनता के बीच पहुंच रहे हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करने कोशिश में लगे हुए हैं। वहीं, दूसरी ओर सियासी आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो चुका है। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लगा है।
Big Breaking: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बैक टू बैक तीन बड़े झटके, दिग्गज नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
30 BJP Leaders Join Congress मिली जानकारी के अनुसार भीकनगांव में भाजपा के 30 कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पार्टी का साथ छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। सभी कार्यकर्ताओं को पूर्व सीएम कमलनाथ ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई है। बता दें कि पूर्व सीएम कमलनाथ चुनावी तैयारियों में जुट चुके हैं और वे लगातार मध्यप्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर कांग्रेस पार्टी का प्रचार कर रहे हैं।
भीकनगांव में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के नेतृत्व से प्रभावित होकर खरगोन जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक जी एवं भीकनगांव विधायक झूमा सोलंकी जी के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
"जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस" pic.twitter.com/iweLGGojTo
— MP Congress (@INCMP) April 10, 2023
CG News: छत्तीसगढ़ में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व जिला अध्यक्ष के बेटे सहित 50 से अधिक नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
30 BJP Leaders Join Congress
बता दें कि छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। हाल ही में बीजापुर और कवर्धा जिले में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। दोनों जिलों के करीब 80 से अधिक कार्यकर्ताओं ने हाल ही मं भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।