कांग्रेस को अब तक का सबसे बड़ा झटका, विधानसभा अध्यक्ष सहित 3000 नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

1 min read

कानपुर: 3000 Congress Workers Left Party  पूर्व पार्षदों और कांग्रेसियों ने शनिवार को कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली। दावा किया गया कि तीन हजार लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है। शास्त्री नगर स्थित एस्सेल पैलेस में पूर्व विधायक अजय कपूर ने कार्यक्रम आयोजित किया।

Read More: रात भर युवक-युवती होटल के कमरे में करते रहे रोमांस, सुबह हो गई लड़की की मौत, प्राइवेट पार्ट से आने लगा था खून

3000 Congress Workers Left Party  इसमें विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र सिंह और भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी, भाजपा उत्तर जिला अध्यक्ष दीपू पांडेय, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह शामिल हुए। इनकी उपस्थिति में पूर्व पार्षद, सेवादल के प्रांतीय पदाधिकारी, कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष, पूर्व वार्ड अध्यक्ष, दक्षिण जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। अखिलेश दीक्षित, बल्देवराज मल्होत्रा, एसडी पांडेय, डा. जेएस नारंग, अशोक मिश्रा भूटानी, सिराज अहमद कुरैशी, दिनेश पांडेय, राजीव सेतिया ने भाजपा की सदस्यता ली।

Read More: Modi Ki Guarantee 2024: राशनकार्ड धारियों के लिए मोदी की बड़ी गारंटी, अगले पांच साल तक मिलेगा इस योजना का लाभ

3000 Congress Workers Left Party

3000 Congress Workers Left Party  कांग्रेस में शुरू हुई भगदड़ रुकने के बजाय और बढ़ रही है। पूर्व विधायक अजय कपूर के प्रति आस्था जताते हुए कानपुर-बुंदेलखंड जोन के कांग्रेस सेवादल युवा ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष संगीत तिवारी, नौ जिलाध्यक्षों समेत कई पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व को भेजे इस्तीफा में कहा है कि पार्टी नेता एसी से बाहर नहीं निकलते हैं। इसलिए हम सब भाजपा में जा रहे हैं।

Read More: लोकसभा चुनाव के लिए पीएम मोदी का बड़ा दांव, हर बेरोजगार युवा को मिलेगा 20 लाख रुपए, जानिए कैसे मिलेगा फायदा

3000 Congress Workers Left Party  सेवादल नेता संगीत की ओर से पार्टी अध्यक्ष अजय राय को भेजे गए इस्तीफे में कहा गया है कि नगर निकाय चुनाव में सेवादल के कई कार्यकर्ताओं को तवज्जो दी गई थी लेकिन लोकसभा व विधानसभा चुनाव में इन्हें पूछा नहीं जाता। वर्तमान में कांग्रेस के नेता आराम पसंद हो गए हैं। इसलिए उनकी अनदेखी हो रही है। ऐसा आरोप लगाते हुए सेवादल युवा टीम के प्रदेश उपाध्यक्ष शानू सिंह, कानपुर जिलाध्यक्ष अंकित पाल, प्रदेश महासचिव संजय अवस्थी, गिरीश कमल, प्रदेश सचिव राजेंद्र कुमार, आनंद तिवारी व अन्नू अवस्थी, नगर-ग्रामीण के पंकज गुप्ता ने पार्टी छोड़ दी है।

Read More: सलमान खान के घर पर फायरिंग, अज्ञात बदमाशों ने दनादन दागी गोलियां, मची अफरातफरी

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours