मुंबई: Fire in Salman Khan’s house बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग हुई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, आज सुबह करीब 5 बजे दो अज्ञात लोगों ने यह गोलीबारी की। पुलिस का कहना है कि तीन राउंड की फायरिंग होने की सूचना मिली है। मालूम हो कि ‘दबंग’ एक्टर का घर मुंबई के बांद्रा में स्थित है। मुंबई पुलिस का क्राइम ब्रांच मौके पर पहुंच गया है और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और शुरुआती दौर की जांच-पड़ताल चल रही है।
Fire in Salman Khan’s house मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के समय सलमान खान घर के अंदर मौजूद थे। फायरिंग करने वाले दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। बताया जा रहा है कि गोलियां चलाने के तुरंत बाद दोनों वहां से भाग गए। घटना के वक्त दोनों ने ही हेलमेट पहना हुआ था। इस वजह से उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। गोलीबारी के चलते किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। मीडिया में जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें देखा जा सकता है कि सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पुलिसकर्मी तैनात हैं।
Fire in Salman Khan’s house
Fire in Salman Khan’s house मालूम हो कि सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग ऐसे समय हुई है जब उन्हें जान से मारने की धमकियां कई बार मिल चुकी हैं। इसी वजह से वह हमेशा कड़ी सिक्योरिटी में रहते हैं। पिछले साल मार्च में एक्टर के दफ्तर को एक ई-मेल भेजकर सलमान खान को धमकी दी गई थी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
Fire in Salman Khan’s house बिश्नोई से धमकी मिलने के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई गई। इससे पहले जून 2022 में सलमान और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरा खत मिला था। इसमें लिखा गया था कि जो हाल सिद्धू मूसेवाला का हुआ वही हाल हम सलमान का करने वाले हैं।
Read More: खून से लथपथ हुए मुख्यमंत्री, रोड शो के दौरान हुआ पथराव, आनन फानन में अस्पताल में भर्ती