मुंबई। Akshara Singh will contest elections भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की राजनीति में एंट्री होने की खबर है। प्रशांत किशोर के जन सुराज अभियान से अक्षरा सिंह जुड़ गई हैं। भोजपुर एक्ट्रेस ने बताया है कि करीब दो महीने पहले जन सुराज अभियान से जुड़ने का उनके पास ऑफर आया था। अक्षरा सिंह ने बताया कि फिलहाल वो किसी पार्टी से नहीं बल्कि एक अभियान से जुड़ रही हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में मौका मिला तो अवश्य ही चुनाव लड़ेंगी। आरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की खबर को अक्षरा सिंह ने महज एक अफवाह बताया है।
Akshara Singh will contest elections जानकारी के मुताबिक, जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर उन्हें अध्यक्षता दिलाएंगे। हालांकि, अक्षरा सिंह की ओर से अभी तक इस मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जन सुराज पार्टी की ओर से पटना में आज दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है। उम्मीद है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अक्षरा की जन सुराज पार्टी की एंट्री की घोषणा हो सकती है। प्रशांत किशोर से मुलाकात के बाद उन्होंने यह फैसला लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि साल 2024 में वो लोकसभा की चुनाव लड़ने वाली हैं। अक्षरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। बता दें कि भोजपुरी के कई कलाकार राजीनित में कदम रख चुके हैं।