कांग्रेस नेता ‘अकबर’ को गिरफ्तार कर पुलिस ने निकाला जुलूस, लोकसभा चुनाव से पहल ताबड़तोड़ कार्रवाई

1 min read

बिलासपुर: CG Congress leader ‘Akbar’ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने रविवार को कांग्रेस के पूर्व महामंत्री और भू-माफिया अकबर खान को गिरफ्तार किया है। वह 15 महीने से फरार था। पुलिस ने जब सुबह उसके घर पर छापा मारा तो अकबर बुर्का पहने छिपा था। पुलिस ने आरोपी का जुलूस भी निकाला। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। अकबर और उसके एक अन्य साथी पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष तैय्यब हुसैन पर चांटीडीह के व्यापारी और कांग्रेसी नेता रज्जब अली को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, रज्जब अली को अकबर और तैय्यब उसकी जमीन बेचने के लिए मजबूर कर रहे थे।

Read More: लोकसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल के करीबियों के ठीकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की तैयारी, राडार में ये 14 अधिकारी और कई कंपनियां

CG Congress leader ‘Akbar’ आरोप है कि इससे परेशान होकर 4 अक्टूबर 2022 को रज्जब अली (56) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस सरकार के दौरान पुलिस ने एक साल बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की थी। इसके चलते मामला लटका हुआ था। वहीं दूसरा आरोपी तैय्यब हुसैन अभी भी फरार है।

Read More: रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव सहित इन जिलों में आज भी होगी झमाझम बारिश, यहां उमस से लोग होंगे हलाकान, जानिए क्या कहता है मौसम विभाग

CG Congress leader ‘Akbar’ पुलिस को मिला था सुसाइड नोट

CG Congress leader ‘Akbar’ पुलिस ने शव के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया था। इसमें व्यवसायी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अपने परिवार को सुरक्षा देने का आग्रह किया था। परिवार ने कांग्रेस के पूर्व महामंत्री अकबर खान और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष तैय्यब हुसैन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। रपटा चौक पर रज्जब की दुकान और जमीन है। उससे लगी आरोपियों की भी जमीन होने के चलते वे रज्जाब की जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। इसके लिए वे रज्जब अली पर उसकी जमीन बेचने का दबाव बना रहे थे। साथ ही दुकान को भी अवैध कब्जा बताकर खाली कराना चाहते थे।

Read More: Watch Video: पूर्व सीएम के चेहरे पर किया पेशाब…फिर थूका और गाली गलौच करते हुए निकल गया आगे, आज तक नहीं हुई किसी नेता की इतनी बेइज्जती

पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई

CG Congress leader ‘Akbar’ मामले की जांच सरकंडा पुलिस कर रही थी, लेकिन अकबर और तैय्यब के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। मामला तूल पकड़ा, तो जांच थाने से लेकर एएसपी सिटी को दी गई थी। इसके बावजूद मामले में न तो जांच पूरी हुई, न ही केस दर्ज हुआ। छत्तीसगढ़ में 3 दिसंबर 2023 को बीजेपी सरकार बनी। बिलासपुर नगर से भाजपा विधायक अमर अग्रवाल ने 15 दिन में अपराधियों के खात्मे का बयान दिया। इसके बाद 24 जनवरी को अकबर खान और तैय्यब के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया गया। FIR दर्ज होते ही दोनों भाग निकले। इसके बाद से ही आरोपियों का पता नहीं था।

Read More: Aaj Ka Rashifal 15 April 2024: आज इन राशियों की जिंदगी से मां कालरात्रि दूर करेंगी सारे भय और बाधाएं, नवरात्रि का सातवां दिन रहेगा बेहद खुशहाल

आज सुबह घर आया, तो हुई गिरफ्तारी

CG Congress leader ‘Akbar’ सरकंडा पुलिस को सुबह सूचना मिली कि अकबर अपने परिवार से मिलने देवनंदन नगर स्थित घर आया है। जिस पर थाना प्रभारी, प्रशिक्षण डीएसपी रोशन आहूजा और उनकी टीम ने घर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। अकबर पर सकरी थाने में भी अपराध दर्ज है।

Read More: Watch Video: पूर्व सीएम के चेहरे पर किया पेशाब…फिर थूका और गाली गलौच करते हुए निकल गया आगे, आज तक नहीं हुई किसी नेता की इतनी बेइज्जती

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours