Asia Cup 2023 : रिकॉर्ड 8वीं बार एशिया कप चैम्पियन बना भारत: श्रीलंका को 10 विकेट से धोया; सिराज ने झटके 6 विकेट

1 min read

Asia Cup 2023 : भारत ने आठवीं बार एशिया कप का खिताब जीत लिया है। रविवार को खेले गए एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 50 रन पर ढेर हो गई, भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य को हासिल कर लिया। भारत की इस जीत के हीरो रहे मोहम्मद सिराज, जिन्होंने छह विकेट लिए। यह मैच खत्म होते वक्त बची हुई गेंदों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी जीत है। टीम ने 263 गेंद बाकी रहते जीत हासिल कर ली। इससे पहले, टीम इंडिया ने केन्या को 2001 में 231 गेंद रहते हराया था।

Asia Cup 2023 :   फाइनल मैच में श्रीलंकाई टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 15.2 ओवर में 50 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में टीम इंडिया ने 6.1 ओवर में 51 रन बनाते हुए जीत हासिल कर ली। साथ ही भारत ने सबसे कम गेंद खेल कर टारगेट चेज करने का अपना रिकॉर्ड भी सुधारा है। टीम इंडिया बल्लेबाजी में सिर्फ 37 गेंद खेलकर मैच जीत गई। पिछला रिकॉर्ड 69 बॉल का था। भारत ने 2001 में केन्या को इतनी गेंदें खेलकर हराया था।

सिराज ने ग्राउंड स्टाफ को डोनेट की इनामी राशि

Asia Cup 2023 :   मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द फाइनल चुना गया, इसके लिए उन्हें 5 हजार डॉलर (करीब 4 लाख रुपए) की इनामी राशि मिली। सिराज ने यह रकम ग्राउंड्स स्टाफ की टीम को डोनेट कर दी। वहीं एशियन क्रिकेट काउंसिल ने भी ग्राउंड स्टाफ को 50 हजार डॉलर (करीब 40 लाख रुपए) दिए। एशिया कप के अधिकांश मुकाबले बारिश से प्रभावित रहे और ग्राउंड्स स्टाफ ने कड़ी मेहनत की।

फाइनल में श्रीलंका के 6 विकेट लेने के लिए सिराज प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

5 साल बाद भारतीय टीम ने जीती कोई ट्रॉफी

Asia Cup 2023 :  भारतीय टीम ने 5 साल बाद कोई ट्रॉफी अपने नाम की है। इससे पहले, टीम इंडिया ने 2018 में वनडे एशिया कप जीता था। तब भी रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे थे।

गिल-ईशान की फिफ्टी पार्टनरशिप

51 रन का टारगेट भारतीय टीम ने महज 6.1 ओवर में बगैर विकेट गंवाए हासिल कर लिया। टीम से ओपन करने उतरे शुभमन गिल और ईशान किशन ने 51 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। गिल ने नाबाद 27 और किशन ने नाबाद 23 रनों की पारी खेली।

Asia Cup 2023 : श्रीलंका 50 रन पर ऑलआउट

Asia Cup 2023 : टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी श्रीलंकाई टीम 50 रनों पर ऑलआउट हो गई। यह भारत के खिलाफ किसी भी टीम का सबसे कम स्कोर है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को 15.2 ओवर में पवेलियन लौटा दिया। मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट चटकाए, जबकि हार्दिक पंड्या को 3 विकेट मिले। एक सफलता जसप्रीत बुमराह के हिस्से आई।

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours