पटना: बिहार में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए सरकार ने बढ़ा फैसला लिया है। 1 जून तक लॉक डाउन को बढ़ा दिया गया है। सीएम नीतिश कुमार ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। सीएम नितीश ने कहा कि बिहार में लॉकडाउन लगाने से संक्रमण दर में गिरावट आई है। नए पॉजिटिव केस काफी कम मिल रहे हैं। वहीं स्वस्थ्य होने वालों मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि “लाॅकडाउन का अच्छा प्रभाव पड़ा है और कोरोना संक्रमण में कमी दिख रही है।
बता दें कि बिहार में 5 मई से तीन सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगाया गया था। आज फिर से सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की गई। और एक सप्ताह तक और प्रतिबंध लागू रहने का फैसला लिया गया। हालांकि इस दौरान गाइडलाइन में क्या बदलाव किए गए हैं, इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार कुछ नई छूट दे सकती है। पहले लॉकडाउन के बाद दूसरे लॉकडाउन में कुछ छूट मिली थी। किसानी से संबंधित और निर्माण से संबंधित दुकानों के समय में बदलाव किए गए थे। आज राज्य सरकार के अधिकारी CM के सामने रिपोर्ट देंगे कि किन किन प्रतिष्ठानों को छूट देनी चाहिए। ताकि सूबे में आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह से ठप न पड़े। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो गाइडलाइन में कुछ ही बदलाव किए जाएंगे।
(2/2) लाॅकडाउन का अच्छा प्रभाव पड़ा है और कोरोना संक्रमण में कमी दिख रही है। अतः बिहार में 25 मई के आगे एक सप्ताह के लिए अर्थात 1 जून, 2021 तक लाॅकडाउन जारी रखने का निर्णय लिया गया है।