पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

1 min read

गोपालगंजः BJP MLA Subhash Singh प्रदेश से एक दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि भाजपा विधायक व पूर्व सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह का मंगलवार सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका उपचार दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार सुबह उपचार के दौरान उनकी सांसें थम गई। बता दें कि सुभाष सिंह साल 2005 से लगातार गोपालगंज सदर से विधायक चुने जा रहे थें

Read More: आज सूर्य की तरह चमकेगा इन राशि वालों के दिन, जाने अन्य का हाल

Subhash Singh Passes Away

BJP MLA Subhash Singh सुभाष सिंह के निधन पर प्रदेश के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि गोपालगंज सदर से पूर्व मंत्री सह भाजपा विधायक सुभाष सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

Read More: यहां सुई से छेदे जाते हैं शरीर को, फिर उसके ऊपर नाचते हैं लोग, इस वजह से निभाई जाती है यहां ऐसी परंपरा

Subhash Singh Passes Away वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जयसवाल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि गोपालगंज सदर से भाजपा विधायक व बिहार सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह जी का आकस्मिक निधन अत्यन्त ही दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं उनके परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। ओम शांति!

Read More: पति को छोड़ बेटे के साथ ये काम करने लगी मां, अब अपने दूसरे बच्चे को देने वाली है जन्म

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours