रायपुरः CG IPS Transfer List 2022 गृह विभाग ने आईजी और डीआई का तबादला आदेश जारी किया है। विभाग ने 4 आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। इसमें आईपीएस बद्री नारायण मीणा, (भापुसे-2004) पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज, रायपुर, छ0ग0 का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं आईपीएस ओपी पॉल को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, नक्सल ऑपरेशन/एस0आई0बी0, पुलिस मुख्यालय, रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
Read More: पति को छोड़ किसी और से रिश्ते बना रही है शिल्पा शेट्टी, पति राज कुंद्रा ने किया खुलासा
CG IPS Transfer List 2022
इसके साथ ही आईपीएस राम गोपाल गर्ग, (भापुसे-2007) उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, रायपुर को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक उप पुलिस महानिरीक्षक, रेंज राजनांदगांव, छ0ग0 के पद पर पदस्थ किया गया है।
आईपीएस केएल ध्रुव, (भापुसे-2008) उप पुलिस महानिरीक्षक, नक्सल अभियान, पुलिस मुख्यालय, रायपुर को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ जिला धमतरी, महासंमुद एवं गरियाबद, छ0ग0 का नक्सल विरोधी अभियान का पर्यवेक्षण का कार्य सौंपा गया है।
Read More: पहले आओ…पहले पाओ…शुरू हुई Mahindra Scorpio N की बुकिंग