रायपुरः- Chhattisgarh Weather Update: चक्रवाती तूफान ‘मंडौस का असर प्रदेश के मौसम पर भी पड़ा है। इसके चलते उत्तर से आने वाली ठंडी हवाएं और बढ़ गई है। सुबह और रात के साथ अब दोपहर और शाम को भी ठंड का अहसास होने लगा है। हालांकि न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं हुआ है। प्रदेशभर में श्ाुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही बस्तर में हल्की वर्षा के भी आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो से तीन दिनों में प्रदेश में ठिठुरन और बढ़ेगी।

Chhattisgarh Weather Update
Chhattisgarh Weather Update: गुरुवार को सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। धूप निकलते ही ठंडी हवाएं चलने लगी। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि चक्रवाती तूफान शुक्रवार की रात तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और उससे लगे दक्षिण आंध्र प्रदेश के पास पहुंचने की संभावना है। चक्रवात के प्रभाव से शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।
गुरुवार को कोरिया रहा सबसे ठंडा
