धार: Umang Singhar Rape Case नौगांव थाने पर 38 वर्षीय एक महिला ने पुलिस को गंधवानी के विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने खुद को उमंग सिंगार की पत्नी बताया है। महिला ने आरोप लगाया है कि पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे विधायक निवास में उमंग सिंघार ने नवंबर 2021 से लेकर 18 नवंबर 2022 के बीच महिला के साथ दुष्कर्म किया और मारपीट कर अभद्र व्यवहार भी किया। महिला ने विधायक पर अप्राकृतिक कृत्य किए जाने का भी आरोप लगाया है। नौगांव पुलिस ने इन सभी आरोपों के आधार पर उमंग सिंगार के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 377 और 498 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, गुजरात चुनाव के सह प्रभारी, मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और विधायक उमंग सिंगार के खिलाफ धार के नौगांव थाने में एक विवाहित महिला ने दुष्कर्म और प्रताड़ित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।1/2 pic.twitter.com/xIrBfdP1J1
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) November 21, 2022
Read More: नशे में धुत देवर ने अपनी भाभी के साथ किया ये काम, देखकर बच्चों ने भी बंद कर ली अपनी आंखे
Umang Singhar Rape Case जानकारी के अुनसार महिला जबलपुर की रहने वाली है, उसने पुलिस को आवेदन देकर बताया कि उमंग सिंगार से उसका परिचय एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बात होती थी। सिंगार ने उससे कहा कि मैं तुमसे शादी करूगा, मेरे साथ रहो। इसके बाद वह दिल्ली, गुरुग्राम, भोपाल और धार स्थित आवास उमंग सिंगार के साथ रही। इस दौरान सिंगार ने उससे शारीरिक संबंध बनाए और शादी का कहने पर आनाकानी करने लगे। उसने इसकी शिकायत करने की बात कही तो सिंगार ने महिला से 16 मार्च 2022 को भोपाल स्थित आवास में शादी कर ली और फिर प्रताड़ित करने लगे। महिला का आरोप है कि उसके साथ अप्राकृति कृत किया गया, वहीं उसके वीडियो बनाकर दोस्तों को दिखाने की बात भी सिंगार ने कही थी।
Read More: पल भर में ही छीन गई 12 घरों की खुशियां, तेज रफ्तार ट्रक ने 15 लोगो को कुचला
Umang Singhar Rape Case महिला ने यह भी कहा कि उमंग सिंगार ने उसे बालकनी से लटकाकर मारने की कोशिश भी की, तब किसी तरह उसने अपनी जान बचाई। इसके बाद वो लगातार महिला की मर्जी के बिना शारीरिक संबंध बनाते रहे। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक वीडियो जारी कर कहा कि पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक के खिलाफ एक महिला ने धार जिले के नौगांव थाने में दुष्कर्म और मारपीट की शिकायत की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।