जयपुर: Rohit Sharma Passes Away खेल जगत से बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। दरअसल धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा का निधन हो गया। बताया गया कि रोहित शर्मा लंबे समय से बीमार चल रहे थे और जयपुर के एक निजी अस्पाल में उनका उपचार चल रहा था। शनिवार तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें डॉक्टरों की गहन निगरानी में रखा गया था और उपचार के दौरान देर रात उनकी सांसें थम गई। रोहित शर्मा के निधन से पूरे खेल जगत में शोक की लहर है। बता दें रोहित शर्मा राजस्थान के पूर्व रणजी प्लेयर हैं और उन्होंने टी20 मैच भी खेला है।
Rohit Sharma Passes Away
मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के पूर्व रणजी और फर्स्ट क्लास खिलाड़ी रोहित शर्मा लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और जयपुर के निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। शनिवार देर रात उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। सीधे हाथ के बल्लेबाज रोहित ने अपना डेब्यू राजस्थान वर्सेस सर्विसेज मैच में किया था। फर्स्ट क्लास क्रिकेट की जर्नी उन्होंने 2004 में शुरू की और वो 2009 में खत्म हो गई, हालांकि इसके बाद भी वो ए श्रेणी के मैच खेलते थे।
Rohit Sharma Passes Away रोहित शर्मा के करियर की बात करें तो उन्होंने रणजी ट्रॉफी, फर्स्ट क्लास और अन्य फॉर्मेट में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। रोहित ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे, साथ ही अपनी लेग स्पिन गेंदों से भी महत्वपूर्ण योगदान देते थे। सामोता ने रोहित शर्मा के निधन को राजस्थान क्रिकेट जगत के लिए एक अतुलनीय क्षति बताते हुए भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रर्थना की। साथ ही कहा कि राजस्थान क्रिकेट संघ परिवार इस दुखद घड़ी में रोहित के परिवार के साथ है। इनके अलावा सभी आरसीए कार्यकारिणी, जिला क्रिकेट संघ सदस्यों, पूर्व और वर्तमान खिलाड़ियों ने रोहित शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।