सुजानगढ़: Hundreds Congress Workers Resign जनता का खुश करने के लिए राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने चुनावी साल में 19 नए जिले बनाने का ऐलान किया है, लेकिन सीएम का ये कदम उन्हें ही भारी पड़ता नजर आ रहा है। दरसअल सीएम के इस फैसले के बाद सुजानगढ़ के कांग्रेस नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। यहां पिछले तीन दिन से बाजार और हाईवे बंद कर दिया गया है। दावा तो ये भी किया जा रहा है कि यहां के सैकड़ों कांग्रेस नेताओं ने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंप दिया है।
Read More: Ambikapur News: भाई के साथ आकर युवती ने कराई डिलीवरी, फिर नवजात को फेंक दिया कचरे में, दोनों के बीच ऐसे हैं रिश्ते
Hundreds Congress Workers Resign मिली जानकारी के अनुसार लंबे समय से सुजानगढ़ के लोग लंबे समय से सुजानगढ़ को जिला बनाने की मांग कर रहे थे और हाल में सीएम अशोक गहलोत ने 19 जिला बनाने का ऐलान किया है। नए जिलों की इस सूची में सुजानगढ़ का नाम शामिल नहीं है। इसी बात से नाराज यहां के लोगों ने बाजार बंद और हाईवे बंद कर दिया है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ इस आंदोलन को कोई कांग्रेस नेताओं का भी साथ मिल रहा है।
Read More: बताशा खिलाकर बना दिया किन्नर…युवक ने ट्रांसजेंडर पर लगाया लिंग परिवर्तन कराने का आरोप
Hundreds Congress Workers Resign
गहलोत की एक मुश्किल यह भी है कि इस प्रदर्शन में कांग्रेस के स्थानीय नेता भी शामिल हैं। इसके अलावा बाजार से जुड़े लोग और यहां रहने वाले स्थानीय लोगों ने भी शनिवार से ही अपना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इससे पहले शुक्रवार को सीएम अशोक गहलोत ने 19 नए जिलों के गठन और तीन संभाग बनाए जाने का ऐलान किया था। जिसके बाद अगले दिन शनिवार को प्रदर्शनकारी सुजानगढ़ से कांग्रेस विधायक मनोज कुमार के घर पहुंचे थे। विधायक ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वो मुख्यमंत्री तक उनकी मांग को जरूर पहुंचाएंगे।
Read More: IAS Transfer List 2023: IAS अफसरों के बंपर तबादले, बदले गए इन विभागों के अधिकारी, देखिए पूरी सूची
Hundreds Congress Workers Resign ‘जनहित मोर्चा’ के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को हाईवे बंद करने का ऐलान किया था और अपनी मांगें सामने रखी थी। उनका आरोप था कि मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को अनदेखा किया। उनका कहना था कि नए जिले बनाने का ऐलान करते वक्त अशोक गहलोत ने सुजानगढ़ के लोगों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया।
Read More: खेसारी लाल यादव ने पार की मर्यादा की सीमा, बेडरूम में एक्ट्रेस से कर दी Lip Kiss की डिमांड
Hundreds Congress Workers Resign स्थानीय बाजार समिति के एक प्रतिनिधिन ने कहा कि बाजार को बंद करने का फैसला शनिवार को इसलिए लिया गया क्योंकि सीएम ने लंबे समय से जारी इनकी मांगों को अनदेखा किया है। सुजानगढ़ नगर परिषद के उपाध्यक्ष अमित मारोथिया का दावा है कि कांग्रेस के कई ब्लॉग लेवल के नेताओं ने उनके प्रदर्शन को सपोर्ट किया है और प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अपना इस्तीफा भी भेज दिया है। वहीं कांग्रेस विधायक का कहना है कि लोग नाखुश हैं।
Read More: Jhabua Accident News: शादी से दो दिन पहले दूल्हे की मौत, दर्दनाक सड़क हादसे में थम गई परिवार के पांंच सदस्य की सांसें
Hundreds Congress Workers Resign इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान विधानसभा में ऐलान किया था कि 19 नए जिले बना दिए गए हैं और तीन नए संभाग बनाए गए हैं। जिसके बाद अब राज्य में 50 जिले होंगे और 10 नए संभाग होंगे। जयपुर को जयपुर उत्तर और जयपुर दक्षिण में बांट दिया गया है। वहीं जोधपुर को अब जोधपुर पूर्व और जोधपुर पश्चिम में बांटा गया है। सीकर, पाली और बांसवाड़ा यह तीन नए संभागीय मुख्यालय बनाए गए हैं।