IPL 2023 Opening Ceremony : आईपीएल के 16वें सीजन का हुआ रंगारंग आगाज, अरिजीत की आवाज वहीं तमन्ना-रश्मिका के डांस ने जीता फैंस का दिल

1 min read

स्पोर्ट्स डेस्कः- IPL 2023 Opening Ceremony :  आईपीएल के 16वें सीजन शुक्रवार को भव्य आगाज हुआ। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम के साथ आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत हुई। इस दौरान बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह के गाने से रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अरिजीत स्टेज पर गिराट के साथ परफॉर्म करने आए। अरिजीत ने फिल्म पठान से लेकर कई सुपरहिट गाने गए। इस दौरान स्टेडियम में मौजूद फैंस जमकर झूमते नजर आए। यह कार्यक्रम करीब 45 मिनट तक चला। इस दौरान बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Chhattisgarh Today
Chhattisgarh Today

IPL 2023 Opening Ceremony :  तमन्ना-रश्मिका ने किए डांस परफॉर्म

IPL 2023 Opening Ceremony :  बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह के प्रदर्शन के बाद अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और रश्मिका मंदाना स्टेज पर आई और कई गानों पर दोनों ने परफॉर्म किए। इस दौरान रश्मिका मंदाना ने सुपरहिट फिल्म पुष्पा के सामी-सामी और आरआरआर के नाटु-नाटु गाने पर डांस परफॉर्म कीं। इस दौरान मैदान पर मौजूद फैंस भी जमकर झूमे।

IPL 2023 Opening Ceremony

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours