केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन, पिछले तीन साल से थीं बीमार

1 min read

ग्वालियर: Jyotiraditya Scindia mother  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता जी का निधन होगया है। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में राजमाता माधवी राजे सिंधिया ने बुधवार सुबह 9:28 पर अंतिम सांस ली। वह 70 साल की थीं। पिछले तीन महीने से बीमार होने से दिल्ली एम्स में भर्ती थीं और पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थीं। उनका अंतिम संस्कार ग्वालियर में गुरुवार सुबह 11 बजे किया जाएगा।

Read More: राखी सावंत की तबीयत बिगड़ी, पिछले कई घंटे से है बेहोश, आनन-फानन में अस्पताल में कराया भर्ती

Jyotiraditya Scindia mother  राजमाता माधवी राजे मूलत: नेपाल की रहने वाली थीं। वे नेपाल राजघराने से संबंध रखती थीं। उनके दादा जुद्ध शमशेर बहादुर नेपाल के प्रधानमंत्री थे। राणा वंश के मुखिया भी रहे थे। 1966 में माधवराव सिंधिया के साथ उनका विवाह हुआ था। मार्च 2020 में जब सिंधिया राजघराने के मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने का निर्णय लिया था, तो उस समय पूरा परिवार उनके साथ था। बेटा और पत्नी तो उनके फैसले में साथ थे ही, पर सबसे ज्यादा सपोर्ट उनकी मां माधवी राजे सिंधिया ने किया था।

Read More: मेयर एजाज ढेबर ने कर दिया सरेंडर? कहा- इन समस्याओं का नहीं हो सकता समाधान, भाजपा बोली- छोड़ दो कुर्सी

Jyotiraditya Scindia mother  ज्योतिरादित्य कांग्रेस में पिता की विरासत छोड़कर जाने में संकोच कर रहे थे, लेकिन माधवी राजे ने मार्गदर्शक बनकर राह दिखाई थी। इसके बाद ही ज्योतिरादित्य ने इतना बड़ा फैसला लेकर अपनी दादी विजयाराजे सिंधिया की तरह बड़ा कदम उठाया था। शादी से पहले राजमाता माधवी राजे का नाम प्रिंसेस किरण राजलक्ष्मी देवी था। ग्वालियर के सिंधिया राजघराने के माधवराव सिंधिया से 1966 में उनकी शादी हुई। शादी दिल्ली में शानो-शौकत के साथ हुई थी। इस शाही शादी में देश-विदेश से मेहमान शामिल हुए थे।

Read More: पीएम मोदी ने कहा था न खाउंगा…न खाने दूंगा, सत्ता में आने के बाद इतनी बढ़ गई प्रॉपर्टी, खुद ही बताए आज कितनी संपत्ति है उनके पास

Jyotiraditya Scindia mother  शादी के बाद मराठी परंपरा के अनुसार नेपाल की राजकुमारी का नाम बदला गया।इसके बाद वह किरण राजलक्ष्मी से माधवीराजे कहलाने लगीं। माधवी और माधवराव का रिश्ता ग्वालियर राजघराने की राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने तय किया था। माधवी राजे के ​पति और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया का निधन 30 सितंबर 2001 को हुआ था। इसके बाद से वह काफी टूट गई थीं, लेकिन बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया और बहू प्रियदर्शनी राजे सिंधिया की मार्गदर्शक रहीं। ज्योतिरादित्य हमेशा अपनी मां से सलाह मशविरा करके फैसला लेते रहे।

Read More: बस्तर सहित इन जिलों में अगले दो दिन तक हो सकती है तूफानी बारिश, अंधड़ चलने की भी संभावना, जानिए क्या कहती है मौसम विभाग की भविष्यवाणी

Jyotiraditya Scindia mother

Jyotiraditya Scindia mother  माधवराव सिंधिया के निधन के बाद माधवी राजे के राजनीति में आने के कयास भी लगते रहे। माना जा रहा था कि वह साल 2004 के आम लोकसभा चुनाव में ग्वालियर लोकसभा से चुनाव लड़ सकती हैं। माना जा रहा था कि गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया और ग्वालियर से माधवी राजे मैदान में होंगी, क्योंकि उस समय माधवराव के आकस्मिक निधन से लोग भावुक थे, लेकिन माधवी राजे ने खुद को राजनीति से दूर ही रखा। साथ ही पति माधवराव सिंधिया की राजनीतिक विरासत बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए छोड़ दी।

Read More: प्रेमी के साथ​ बिस्तर पर संबंध बना रही थी चाची, बदन पर नहीं था एक भी कपड़ा, अचानक आई भतीजी…

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours