रायपुर। सोमवार से नया सप्ताह शुरू हो चुका है। इस सप्ताह कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशि वालों को ग्रहों की स्थिति से लाभ होगा और कुछ राशि वालों को कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।
Maa Lakshmi’s grace will be on these zodiac signs today
मेष- मेष राशि वालों के इस सप्ताह करियर में तरक्की के मार्ग खुलेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन या प्रमोशन संभव है। सेहत उत्तम रहेगी।
वृषभ- 20 जुलाई के बाद नौकरी पेशा या व्यापार करने वाले जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। इस सप्ताह आप यात्रा पर जा सकते हैं।
मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह वरदान समान है। इस सप्ताह आप परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। धन लाभ के संकेत हैं।
कर्क- कर्क राशि वालों को इस सप्ताह नौकरी में बेहद सुखद समाचार मिल सकता है। इस दौरान आप जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता हासिल करेंगे। व्यापारियों को सफलता मिलेगी।
सिंह- सिंह राशि वालों को इस सप्ताह सेहत का ध्यान रखने की विशेष जरूरत है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा।
कन्या- कन्या राशि वालों को इस सप्ताह नौकरी में तरक्की मिल सकती है। रुके हुए धन का आगमन हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को सफलता मिलेगी।
तुला- तुला राशि वालों को इस सप्ताह नौकरी से संबंधित तनाव हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे।
वृश्चिक- व्यापारियों को इस सप्ताह मनवांछित मुनाफा हो सकता है। धार्मिक कार्यों की ओर रुचि बढ़ेगी। कार्यस्थल पर काम का बोझ बढ़ सकता है।
धनु- धनु राशि वालों को नौकरी को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। रुके हुए धन की वापसी से मन प्रसन्न रहेगा।
मकर- मकर राशि वालों को इस सप्ताह आर्थिक सफलता हासिल होगी। बैंकिंग, आईटी व शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों की तरक्की संभव है।
कुंभ- कुंभ राशि वालों को राजनीति में सफलता मिल सकती है। किसी नए काम की प्रारंभ करना उत्तम रहेगा। नौकरी पेशा व व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा।
मीन- मीन राशि वालों से जुड़े लोगों को संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। शुक्र गोचर से आपको इस सप्ताह धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी।