मां ने नवजात को फांसी पर लटकाया: फिर खुद कर ली खुदकुशी, सात माह में हुआ तो पति ने भूत कहकर निकाला था घर से

1 min read

जशपुर,छत्तीसगढ़ः-Mother Committed Suicide  छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपने 5 दिन के नवजात को फांसी पर लटकाकर उसकी हत्या कर ली। इसके बाद महिला ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि बच्चे के 7 महीने में होने पर पति ने भूत कहकर घर से निकाला था इस वजह से महिला ने ऐसा कदम उठाया।

क्या है पूरा मामला

Mother Committed Suicide मिली जानकारी के अनुसार पूरी घटना जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र का है। चरकूराम नागवंशी की शादी मुन्नी बाई (28) से हुई थी। इसके बाद वह अपनी ससुराल घुघरी में रहता था और मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि रविवार शाम को जब वह काम से लौटा तो पति-पत्नी के बीच खाने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद मुन्नी बाई अपने पांच दिन के बेटे को लेकर घर से निकल गई। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था। अगले दिन सोमवार को गांव वालों ने दोनों के शवों को एक ही रस्सी के सहारे पेड़ से लटका देखा तो सूचना दी।

Mother Committed Suicide शराब पीने का आदी है पति

Mother Committed Suicide वहीं दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि, महिला का बच्चा सात माह में ही हो गया था। इसके कारण पति उसे भूत का बच्चा कहता था। रविवार को भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद पति ने महिला और बच्चे को मारपीट कर घर से निकाल दिया। यह भी बताया जा रहा है कि महिला का पति शराब पीने का आदी है। इसके चलते भी अक्सर पति-पत्नी का विवाद होता रहता था। पति ने महिला को मानसिक रूप से बीमार बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Mother Committed Suicide

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours