स्पोर्ट्स डेस्क MS Dhoni took DRS against Suryakumar । मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच शनिवार को आईपीएल 2023 का 12वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जा रहा है। यह मुकाबला अपने आप में बेहद खास है क्योंकि इसे आईपीएल का एल क्लासिको मुकाबला कहा जाता है। इस पर बड़ी बात यह है कि दोनों टीमें आईपीएल के 1000वें मुकाबले में आमने-सामने हैं।
MS Dhoni took DRS against Suryakumar चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी का मैजिक इस मुकाबले में भी देखने को मिला। उन्होंने अपने सटीक फैसले से मुंबई इंडियंस के ट्रंप कार्ड का विकेट निकाल लिया। यह घटना पारी के आठवें ओवर की है। मिचेल सैंटनर ने दूसरी गेंद लेग स्टंप के बाहर डाली, जिस पर सूर्यकुमार यादव स्वीप शॉट खेलने गए। माही ने पीछे से कैच लपका।
MS Dhoni took DRS against Suryakumar
MS Dhoni took DRS against Suryakumar सीएसके की पूरी टीम ने कैच आउट की जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने नॉट आउट करार दिया। तब धोनी ने डीआरएस का सहारा लिया। तीसरे अंपायर ने रीप्ले देखने के बाद मैदानी अंपायर को अपना फैसला बदलने को कहा और सूर्यकुमार यादव को आउट करार दिया। धोनी का डीआरएस लेना मास्टर स्ट्रोक साबित हुआ और सूर्या को डगआउट लौटना पड़ा।
Dhoni review system and the celebration with all CSK players. pic.twitter.com/cJAltuciSe
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 8, 2023
बेहतरीन कप्तानी में हैं माहिर
MS Dhoni took DRS against Suryakumar महेंद्र सिंह धोनी की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में होती है। उनकी विकेटकीपिंग स्किल भी कमाल की है। वह गेंदबाजी में शानदार तरीके से बदलाव करते हैं और वह DRS लेने के महारथी हैं। उनके रिव्यू लेने के कला को कई फैंस ‘धोनी रिव्यू सिस्टम’ भी कहते हैं। उनकी कप्तानी में ही सीएसके ने चार बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है।