मुंबई: Nagin Fame Mahek Chahal Health Update नागिन फेम अभिनेत्री महक चहल की तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। महक मुंबई के अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हुईं। उनकी तबीयत इतनी खराब थी कि 4 दिन तक वह वेंटिलेटर पर रहीं। महक कोई रिस्क नहीं उठाना चाहतीं इस वजह से वह अभी भी डॉक्टरों की निगरानी में अस्पताल में ही हैं। राहत की बात है कि वह धीरे-धीरे ठीक हो रही है। उन्होंने बताया कि उनकी हालत पहले से काफी बेहतर है।
Read More: आपस में जुड़ी जुड़वां बच्चियों का जन्म, देखकर डॉक्टर्स ने कही ऐसी बात, शरीर के ये अंग हैं अलग-अलग
Nagin Fame Mahek Chahal Health Update ऑक्सीजन वेंटिलेटर पर थीं महक
Nagin Fame Mahek Chahal Health Update महक चहल ने हमारे सहयोगी हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में बताया कि उन्हें निमोनिया हो गया था। वह कहती हैं, ‘मैं 3-4 दिन तक आईसीयू में थी। मैं ऑक्सीजन वेंटिलेटर पर थी। मैं 2 जनवरी को बेहोश होकर गिर गई थी। मेरे सीने में दर्द हो रहा था। मैं सांस तक नहीं ले पा रही थी। मुझे अस्पताल ले जाया गया और वहां भर्ती हुई। मेरा सीटी स्कैन किया गया। मैं अभी भी अस्पताल में भर्ती हूं। 8 दिन हो गए हैं। हालांकि मैं नॉर्मल वॉर्ड में हूं। पहले से बहुत सुधार है लेकिन ऑक्सीजन अभी भी ऊपर नीचे होता रहता है।मेरे फेफड़े संक्रमित हो गए थे।’
Read More: बड़े बदतमीज हैं इस होटल के वेटर! खाना परोसने के बाद दिखाने लगते हैं शरीर का ये अंग, परिवार के साथ जाने से पहले सोच लें 100 बार
सांस लेने में हो रही थी दिक्कत
Nagin Fame Mahek Chahal Health Update महक ने आगे कहा, ‘मैं बहुत डर गई थी क्योंकि मेरी जिंदगी में ऐसा कभी नहीं हुआ कि मैं सांस नहीं ले पा रही थी और मैं बेहोश हो गई हूं। हर बार जब मैं खांस रही थी तो दर्द हो रहा था। उस वक्त मैं सोच रही थी क्यों हो रहा है। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था।’
ठंड से तबीयत बिगड़ने का अनुमान
Nagin Fame Mahek Chahal Health Update महक जब अस्पताल में भर्ती हुईं उसके दो दिन बाद उनकी मां नॉर्वे से यहां आई थीं। महक का मानना है कि वह लगातार यात्राएं कर रही थीं। दिल्ली जैसी कई ठंडी जगहों पर वह गईं जिसकी वजह से उन्हें ठंड लग जाने का अंदेशा है।