जयपुर: Chilli Powder in Private Part राजस्थान से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है जहां एक जेठानी ने अपनी देवरानी के साथ अमानवीय व्यवहार किया है। जेठानी ने विवाद के बाद देवरानी के घर में घुसकर पहले तो उसके हाथ बांधे, फिर उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च का पाउडर भर दिया। इससे भी उसका मन नहीं भरा तो उसने पॉलीथीन को जलाकर उससे उसके शरीर पर कई जगह दागा। इस बर्बर हिंसा के बाद देवरानी के शरीर पर फफोले बने हुए हैं। इस बर्बरता के दौरान जेठानी का बेटा भी उसके साथ था।
Chilli Powder in Private Part यह पूरा मामला जोधपुर जिले के बोरानाडा थाना क्षेत्र का है। यहां नारनाडी में एक महिला रहती है, उसका पति गोवा में काम करता है और घर में दो छोटे बच्चे हैं। महिला की जेठानी उसके घर से कुछ ही दूरी पर रहती है। दोनों के बीच में आपसी विवाद चल रहा है। रविवार शाम को जब महिला घर में अकेली थी तो मौका देखकर उसकी जेठानी अपने बेटे के साथ वहां पहुंची। महिला के साथ विवाद के बीच जेठानी ने अपने बेटे के साथ मिलकर उसके हाथ बांध दिए।
Chilli Powder in Private Part
Chilli Powder in Private Part महिला के साथ दोनों ने मारपीट की और उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च का पाउडर भर दिया। इससे महिला दर्द से तड़पने लगी, लेकिन इतने से भी जेठानी का मन नहीं भरा तो उसने घर में रखी पॉलीथीन को जलाया और महिला के शरीर को उससे दागने लगी। इससे महिला के शरीर में फफोले बन गए हैं। इतना घटनाक्रम के बाद एक अन्य रिश्तेदार ने महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया और पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
Read More: Kashmir: अनंतनाग में आतंकी मुठभेड़, कर्नल सहित तीन अफसर शहीद, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
Chilli Powder in Private Part पुलिस ने पीड़ित महिला के आरोप के बाद मौके का मुआयना किया है और संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। एसीपी बोरानाडा नरेंद्र सिंह देवड़ा इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। रविवार को देर रात इस पूरे मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है और महिला के बयान भी दर्ज किए गए हैं। फिलाहल हॉस्पिटल से महिला को डिस्चार्ज कर दिया गया है।