मेयर एजाज ढेबर ने कर दिया सरेंडर? कहा- इन समस्याओं का नहीं हो सकता समाधान, भाजपा बोली- छोड़ दो कुर्सी

1 min read

रायपुर: Mayor Aijaz Dhebar Surrender महापौर एजाज ढेबर ने कहा है कि शहर की समस्याओं का निदान PM नरेंद्र मोदी भी नहीं कर सकते। इस बयान के बाद वे भाजपा के निशाने पर हैं। मंगलवार को शहर की समस्याओं को लेकर उन्होंने कहा कि वार्डों में जो समस्या है, वह मेरे ख्याल से अगर यहां पर पीएम साहब को भी बैठा देंगे ना तो भी यह परेशानी रहेगी ही। मेयर के इस बयान के बाद भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। भाजपा के अकाउंट से पोस्ट हुआ- महापौर जी अपनी कुर्सी किसी भाजपा पार्षद को दे दीजिए। बीजेपी नेता अमित चिमनानी ने लिखा- ये बयान रायपुर की जनता के साथ हुए धोखे का प्रमाण है।

Read More: पीएम मोदी ने कहा था न खाउंगा…न खाने दूंगा, सत्ता में आने के बाद इतनी बढ़ गई प्रॉपर्टी, खुद ही बताए आज कितनी संपत्ति है उनके पास

Chhattisgarh Today

Mayor Aijaz Dhebar Surrender मेयर बोले- पानी, साफ-सफाई लाइट…यह समस्या अनवरत रहेगी

Mayor Aijaz Dhebar Surrender महापौर ने शहर की समस्या को लेकर आगे कहा कि यह अनवरत है। आपको मानना पड़ेगा कि पानी, साफ-सफाई, लाइट…यह समस्या अनवरत रहेगी। इसको कोई खत्म नहीं कर सकता। मैं दावे से बोल सकता हूं। यह समस्याएं खत्म होंगी तो नगर निगम के डिपार्टमेंट ही खत्म हो जाएंगे। लोगों के जन्म से लेकर मरण तक के काम नगर निगम करता है। आपको यह बात माननी पड़ेगी कि यह अनवरत है। यह नहीं बोल सकते कि हंड्रेड परसेंट सब काम पूरे हो जाएंगे। यह समस्या नगर निगम में कभी खत्म नहीं हो सकती।

Read More: बस्तर सहित इन जिलों में अगले दो दिन तक हो सकती है तूफानी बारिश, अंधड़ चलने की भी संभावना, जानिए क्या कहती है मौसम विभाग की भविष्यवाणी

बीजेपी बोली- महापौर जी अपनी कुर्सी किसी भाजपा पार्षद को दे दीजिए

Mayor Aijaz Dhebar Surrender प्रदेश भाजपा की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए एक पोस्ट में कहा गया कि महापौर जी आपकी कुर्सी किसी भाजपा पार्षद को दे दीजिए। भाजपा के मीडिया विभाग प्रमुख अमित चिमनानी ने लिखा- महापौर जी, समस्या बनी रहेगी, तो आपका काम क्या है फिर। मोदी राज में देश चमक रहा है, लेकिन रायपुर में आप लाइट, सफाई की समस्या पर हाथ खड़े कर रहे हैं। चिमनानी ने लिखा- ये बयान रायपुर की जनता से हुए धोखे का प्रमाण है। पीएम साहब के आशीर्वाद से भाजपा का महापौर इस समस्या से जनता को निजात जरूर दिलाएगा।

Read More: प्रेमी के साथ​ बिस्तर पर संबंध बना रही थी चाची, बदन पर नहीं था एक भी कपड़ा, अचानक आई भतीजी…

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours