राखी सावंत की तबीयत बिगड़ी, पिछले कई घंटे से है बेहोश, आनन-फानन में अस्पताल में कराया भर्ती

1 min read

मुंबई: Rakhi Sawant Health Update बॉलीवुड में ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वो लाइमलाइट लूटने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। अपने अंदाज और विवादों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली राखी सावंत अस्पताल में भर्ती हो गई हैं। एक्ट्रेस की तबीयत अचानक ही बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि राखी सावंत दिल की गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। बेतहाशा हालत में उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें वो बेसुध अस्पताल के बिस्तर पर लेटी नजर आ रही हैं।

Read More: मेयर एजाज ढेबर ने कर दिया सरेंडर? कहा- इन समस्याओं का नहीं हो सकता समाधान, भाजपा बोली- छोड़ दो कुर्सी

Chhattisgarh Today

Rakhi Sawant Health Update राखी सावंत की हालत है गंभीर

Rakhi Sawant Health Update राखी सावंत की इन तस्वीरों को देखकर जाहिर हो रहा है कि उन्हें होश नहीं है या फिर वो गहरी नींद में हैं। तस्वीरों में नर्स उनका बीपी टेस्ट करती दिख रही हैं। पीछे एक बड़ी ईसीजी मशीन भी लगी हुई है। फिलहाल डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें दिल में गंभीर समस्या है। अब एक्ट्रेस को क्या मर्ज हुआ है इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। राखी सावंत इससे पहले भी कई बार भर्ती हो चुकी हैं। कुछ वक्त पहले भी उन्होंने बताया था कि उनके पेट में एक गांठ थी जिसका ऑप्रेशन किया गया था। ये ऑपरेशन 4 घंटे तक चला। ये गांठ ठीक यूट्रस के ऊपर ही थी। इसकी वजह से राखी सावंत को काफी दर्द से जूझना पड़ा था।

Read More: पीएम मोदी ने कहा था न खाउंगा…न खाने दूंगा, सत्ता में आने के बाद इतनी बढ़ गई प्रॉपर्टी, खुद ही बताए आज कितनी संपत्ति है उनके पास

पुराने पति के साथ हो रही थीं स्पॉट

Rakhi Sawant Health Update बता दें, लंबे वक्त तक दुबई में रहने के बाद राखी सावंत मुंबाई वापस लौट आई हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि लंबे वक्त तक वो दुबई में अपनी नौकरी के चलते रहती हैं। वो टिकटॉक पर वहां वीडियो बनाती हैं। वैसे राखी सावंत अपने विवादित बयानों से भूचाल लाने के लिए जानी जाती हैं। बीते दिनों उनके तलाक का मामला आदिल दुर्रानी संग छाया रहा था। वो मामला अभी समेटा भी नहीं गया था कि अब एक्ट्रेस अपने पूर्व पति रितेश के साथ नजर आने लगी हैं। वो उनके साथ ही इन दिनों मुंबई में स्पॉट की जा रही हैं। याद दिला दें, एक्ट्रेस आखिरी बार ‘बिग बॉस मराठी’ में नजर आई थीं। इसके अलावा को कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आती रहती हैं।

Read More: बस्तर सहित इन जिलों में अगले दो दिन तक हो सकती है तूफानी बारिश, अंधड़ चलने की भी संभावना, जानिए क्या कहती है मौसम विभाग की भविष्यवाणी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours