मुंबई,महाराष्ट्रः-बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को सांप ने काट लिया है। पनवेल स्थित फार्महाउस में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात सलमान खान को सांप ने काटा है। जानकारी के अनुसार सलमान खान को बिना जहरवाले सांप ने काटा है ऐसे में दबंग खान पर इसका ज्यादा असर नहीं हुआ है।
एमजीएम अस्पताल में किया गया था सलमान को एडमिट-
सांप काटने के बाद सलमान खान को तुरंत नवी मुंबई के कामोठे इलाके के एमजीएम (महात्मा गांधी मिशन) अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां पर अभिनेता का इलाज चला। अस्पताल में हुए इलाज के बाद अभिनेता सुबह 9 बजे अपने फार्महाउस लौट चुके हैं, जिसके बाद वह यहीं रहकर आराम कर रहे हैं।
घने जंगलों में बसा है फार्म हाउस
रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान का फार्म काफी बड़ा है, जिसके आस-पास काफी घने जंगल भी बने हुए हैं। सलमान खान को फार्म हाउस के पास पहले भी सांप दिखाई दिये थे, जिसके बाद उन्होंने फार्म हाउस की देख-रेख करने वालों को सावधानी बरतने की हिदायत भी दी थी। ऐसा पहला मौका था जब सलमान सांप के शिकार बने।