SDM Jyoti Maurya: पिंटू को अब खुशबू की कामयाबी नहीं चाहिए… आलोक मौर्य वाली हालत होने का सता रहा डर, थाने पहुंचा मामला

1 min read

बक्सर:SDM Jyoti Maurya  बिहार के एक पति ने उत्तर प्रदेश की SDM ज्योति की खबर देखी-सुनी तो उसने अपनी पत्नी की पढ़ाई बंद करा दी। वो चाहता था कि उसकी पत्नी पढ़-लिखकर कोई बड़ा अधिकारी बने, सरकारी नौकरी करे। ताकि आगे जीवन दोनों का सुख-चैन से कट सके। इसके लिए वो हजारों रुपए कोचिंग की फीस के तौर पर भरता था। पत्नी को डिस्टर्ब नहीं करता था। जो कहती थी, सब कर देता था। खुद कहीं-कहीं काम करके पैसा जुटाता था। मगर ज्योति मौर्या और आलोक मौर्या के बारे में जब से सुना, वो हिल गया। लिहाजा पत्नी की पढ़ाई बंद करा दी। इससे नाराज पत्नी अपने पति को लेकर बक्सर के थाने पहुंच गई।

Husband Alok got Jyoti Maurya graduation

SDM Jyoti Maurya की वजह से थाने पहुंचा मामला

SDM Jyoti Maurya बक्सर जिले के डुमरा अनुमंडल के चौगाई प्रखंड के मुरार थाने का मामला है। खुशबू कुमारी की शादी चौगाई के रहने वाले पिंटू सिंह से 2010 में हुई थी। तब वो इंटर पास थी। शादी के बाद पति ने ग्रेजुएशन कराया। फिर BPSC (बिहार लोक सेवा आयोग) की तैयारी में लग गई।

पिंटू को अब खुशबू की कामयाबी नहीं चाहिए

SDM Jyoti Maurya पिछली बार उसका 7-8 नंबर से खुशबू का BPSC चूक गया। पिंटू ने पत्नी की हिम्मत बढ़ाई और पढ़ाई जारी रखने में पूरा सहयोग किया। मगर जब से यूपी की महिला अधिकारी ज्योति मौर्य की खबर देखा है, वो डर गया है। उसे इस बात का खौफ है कि कहीं उसकी पत्नी खुशबू अधिकारी बनने के बाद उसे न छोड़ दे।

खुशबू और पिंटू.

सब एक जैसे नहीं होते- खुशबू

SDM Jyoti Maurya पिंटू ने अपनी पत्नी पर पढ़ाई रोकने का दबाव बनाने लगा। पुलिस अधिकारी से महिला (खुशबू) ने कहा कि हमारे पति को शक है कि मैं भी SDM ज्योति मौर्य की तरह न बन जाऊं। मगर उसने पुलिस अधिकारी सामने भरोसा दिया कि ऐसा नहीं होगा। सब एक जैसे नहीं होते हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours