पटना: बिहार हालंकि की कोरोना के मामले में गिरावट देखने को मिली है। लेकिन इसका डर आज भी लोगों में है। इसको देखते हुए राज्य सरकार ने मौजूदा कोविड गाइडलाइन को 6 फरवरी तक बढ़ाने का निर्देश दिया है। इस संबंध में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी है।
बता दें कि प्रदेश में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। इसके साथ ही समाज सुधार यात्रा और जनता दरबार कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। वहीं सरकार ने आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानों को रात 8 बजे तक खोलने का आदेश दिया है। वहीं
वहीं 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं की क्लास व सभी कालेज 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने का आदेश दिया गया है। सिनेमा हाल, जिम, पार्क, क्लब, स्टेडियम और स्वीमिंग पूल के साथ ही शापिंग माल बंद कर दिए गए हैं।
रेस्टोरेंट को 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने का आदेश दिया गया है। वहीं शादी में 50 और श्राद्धकर्म में केवल 20 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई है। इसके साथ ही किसी भी आयोजन से पहले अनुमति लेने का आदेश दिया गया है। आपको बता दें कि बिहार में जारी कोविड की मौजूदा गाइडलाइन की समयसीमा पांच जनवरी को खत्म हो रही है। इससे पहले हालात की समीक्षा करने और नई गाइडलाइन जारी करने के लिए आज राज्य में आपदा प्रबंधन समूह की बैठक हो सकती है।