T20 World Cup 2022 : गेंदबाजों की ठुकाई करने में सूर्यकुमार यादव जैसा कोई नहीं, ICC ने जारी की सूची

1 min read

T20 World Cup 2022: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने टी20 वर्ल्ड कप के दौरान सुपर स्ट्राइकर्स की लिस्ट जारी की है। टी20 वर्ल्ड कप के दौरान कम से कम 30 गेंद खेलने के बाद सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले टॉप पांच बल्लेबाजों की लिस्ट आईसीसी ने शेयर की है और इस लिस्ट में टॉप पर भारत के मिडिल ऑर्डर बैटर सूर्यकुमार यादव हैं। सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान भारत के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की और इस दौरान उन्होंने 189.7 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

T20 World Cup 2022:

T20 World Cup 2022: सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत की ओर से छह पारियों में 59.75 की औसत से और 189.68 के स्ट्राइक रेट से कुल 239 रन बनाए। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर फिन एलेन हैं, जिन्होंने पांच पारियों में 186.27 के स्ट्राइक रेट से 95 रन बनाए। तीसरे नंबर पर अफगानिस्तान के राशिद खान हैं, जिन्होंने तीन पारियों में 178.12 के स्ट्राइक रेट से कुल 57 रन बनाए।

Chhattisgarh Today
Chhattisgarh Today
T20 World Cup 2022: चौथे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के रिली रोसू हैं, जिन्होंने चार पारियों में 169.88 के स्ट्राइक रेट से कुल 141 रन ठोके। पांचवें नंबर पर पाकिस्तान के शादाब खान हैं। शादाब ने छह पारियों में 168.97 के स्ट्राइक रेट से 98 रन बनाए। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के नाम दर्ज हुए। विराट ने छह पारियों में 98.67 की औसत से और 136.41 के स्ट्राइक रेट से कुल 296 रन बनाए।
T20 वर्ल्ड कप 2022 में गेंदबाजों की ठुकाई करने में सूर्यकुमार यादव जैसा कोई नहीं, ICC ने जारी की लिस्ट

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours