मौसम में हुआ बदलाव! प्रदेश के इन शहरों में सर्द हवाओं का कहर जारी, जानें आपके शहर का हाल

1 min read

 

Today weather in Madhya Pradesh : भोपाल। प्रदेश में मौसम में बदलाव देखा गया। वातावरण में नमी होने से बादल छंटने लगे हैं। साथ ही हवा का रुख भी उत्तरी हो गया है। सर्द हवा चलने के कारण राजधानी सहित मध्य प्रदेश के अधिकतर शहरों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी में शनिवार को रात के तापमान में शुक्रवार के मुकाबले लगभग दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मध्य प्रदेश में सबसे कम छह डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में रिकार्ड किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 9.8 डिग्री सेल्सियस पर रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रात के तापमान में अब और गिरावट होगी।

read more : तबादलों के बीच IAS अधिकारियों के हुए प्रमोशन, आदेश जारी, देखें कहां मिली नवीन पदस्थापना?

Today weather in Madhya Pradesh

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। साथ ही यह शुक्रवार के न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 1.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सर्द हवा चलने के कारण शनिवार को दिन का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने की संभावना है।

read more: प्रदेश में फिर से बजेगा पंचायती चुनाव का बिगुल! 63 हजार पंच, 200 सरपंच पद के लिए 5 जनवरी को होगा मतदान, इस दिन होगी मतगणना

Today weather in Madhya Pradesh

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वातावरण में नमी कम होने के कारण मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगा है। इससे बादल छंट गए हैं। हवा का रुख भी उत्तरी होने लगा है। इसके चलते शनिवार रात से तापमान में कमी आने का सिलसिला शुरू हो गया है। हालांकि नर्मदापुरम, इंदौर संभाग के जिलों में अभी भी वातावरण में नमी मौजूद रहने के कारण अधिकतम तापमान में विशेष गिरावट नहीं हो रही है। शुक्ला के मुताबिक अरब सागर से मिल रही नमी के कारण महाराष्ट्र की सीमा से लगे इंदौर संभाग के जिलों में बादल बने रहने के कारण रात का तापमान बढ़ा हुआ है। रविवार से वहां के तापमान में भी गिरावट हो सकती है।

बड़ी और ताज़ा खबरों के लिए इस पेज को करें लाइक

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours