रायपुर पहुंची केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, माना एयरपोर्ट पर किया गया आत्मीय स्वागत, महतारी हुंकार रैली में दिखाएंगी ताकत

1 min read

रायपुर। Union Minister Smriti Irani केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शुक्रवार को यहां पहुंची। माना विमान तल पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री ईरानी पूर्व सीएम डां रमन सिंह के आवास पर नाश्ता करने के बाद हुंकार रैली में शामिल होने बिलासपुर जाएंगी। बता दें कि भाजपा महिला मोर्चा आज न्यायधानी में महतारी हुंकार रैली का आयोजन कर रही है। इस रैली से भाजपा एक बार फिर अपनी ताकत दिखाने का प्रयास करेगी।

Chhattisgarh Today
Chhattisgarh Today

महतारी हुंकार रैली में होंगी शामिल

Union Minister Smriti Irani महतारी हुंकार रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी शामिल होगी। इस रैली सुरक्षा को देखते हुए लगभग 500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। भाजपा महिला मोर्चा की इस महतारी हुंकार रैली में कई बड़े और दिग्गज नेता शामिल होंगे। वहीं, कोंग्रेसी भी इस रैली में शामिल होने आ रही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का विरोध करने की तैयारी में जुटी हुई है। कांग्रेसी काला झंडा दिखाकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का विरोध करेंगे।

Union Minister Smriti Irani

Union Minister Smriti Irani मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के लोगों का यह विरोध प्रदर्शन रायपुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर तिफरा में होगा। महतारी हुंकार रैली और कांग्रेस के विरोध के बीच पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आएगा।

Chhattisgarh Crimes

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours