रायपुर. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने के लिए भाजपा प्रदेश प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है. पूर्व मंत्री डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी, संदीप शर्मा, ओपी चौधरी, रंजना साहू, केदारनाथ गुप्ता और देवलाल ठाकुर को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है.
Vishnudev Sai released the list BJP state
पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, पूर्व मंत्री केदार कश्यप, संजय श्रीवास्तव, अनुराग सिंह देव पहले से ही भाजपा प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने के लिए प्रदेश अध्यक्ष साय ने प्रवक्ताओं का विस्तार किया है.