10.9 C
Munich
Tuesday, May 30, 2023

‘महिलाएं अब अबला नहीं सबला बन रही’, रविवि के दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री ने कही बड़ी बात, 500 से अधिक छात्रों को मिली उपाधि

Must read

रायपुर। Women are now becoming strong राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में आयोजित पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए।

Women are now becoming strong मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय राज्य का सबसे पुराना तथा सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है। छह दशकों से विश्वविद्यालय ने गौरवपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

शिक्षा के लिए किए जा रहे तेजी से कार्य

Women are now becoming strong सीएम ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है। बस्तर, सरगुजा के वनांचलों में जहां जरूरी हुआ वहां महाविद्यालय खोले गए। मुख्यमंत्री ने दीक्षांत समारोह के मुख्य वक्ता प्रो. वाई.एस. राजन का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए कहा कि प्रॉफेसर राजन ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) को अपने नवाचारों द्वारा नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Women are now becoming strong महिलाएं अब अबला नहीं सबला बन रही

Women are now becoming strong मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि भारतरत्न ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी के निकटतम सहयोगी रह चुके प्रसिद्ध अन्तरिक्ष वैज्ञानिक पद्म प्रो. राजन आज के दीक्षांत समारोह में हमारे बीच हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा ही एकमात्र माध्यम है, जिसके जरिये हम अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। आज दीक्षांत समारोह में 76 प्रतिशत बेटियां उपस्थित हैं। यह नारी के सशक्त होने का प्रतीक है। उन्होंने कहा महिलाएं अब अबला नहीं सबला बन रही हैं।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

12111/114spot_img

Latest article