18.5 C
Munich
Tuesday, May 30, 2023

हार्दिक, सूर्यकुमार, को BCCI ने दिया बड़ा जंप, धवन चाहर को लगा झटका, देखिए सालाना अनुबंध में कौन खिलाड़ी किस ग्रेड में

Must read

नई दिल्लीः BCCI Announces Annual Player Retainership बीसीसीआई ने साल अक्तूबर 2022 से सितंबर 2023 के लिए खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंध का एलान कर दिया है। चार खिलाड़ियों को ए+ ग्रेड में रखा गया है। वहीं, पांच खिलाड़ियों को ए ग्रेड में रखा गया है। छह खिलाड़ी बी ग्रेड और 11 खिलाड़ी सी ग्रेड में हैं। इस बार सिर्फ रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को ए$ ग्रेड में रखा गया है।

Read More: देश के सभी टॉल प्लाजा होंगे बंद, GPS आधारित टोल सिस्टम को लेकर नितिन गडकरी का बड़ा बयान आया सामने

BCCI Announces Annual Player Retainership हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत और अक्षर पटेल को ए ग्रेड में रखा गया है। चेतेश्वर पुजारा, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल बी ग्रेड में हैं। वहीं, उमेश यादव, शिखर धवन, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, युजवेन्द्र चहल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह और केएस भरत सी ग्रेड में हैं।

Read More: Corona Update: इन राज्यों में फिर हुआ कोरोना का ब्लास्ट, पिछले 24 घंटे के भीतर मिले 300 से अधिक नए मरीज, मचा हड़कंप

BCCI Announces Annual Player Retainership

बीसीसीआई ए+ ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को सालाना सात करोड़ रुपये देता है, जबकि ए ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को पांच करोड़ और बी ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को तीन करोड़ और सी ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपये देता है।

Read More: कोरोना की चपेट में आई फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस, पहले ही जूझ रही है कैंसर से, खुद को क्वारंटाइन कर दिया ये संदेश

BCCI Announces Annual Player Retainership रवींद्र जडेजा पहले ए ग्रेड में थे, अब उन्हें ए+ ग्रेड में शामिल किया गया है। वहीं, हार्दिक पांड्या पहले सी ग्रेड में थे और इस बार ए ग्रेड में रखा गया है। अक्षर पटेल को भी बी ग्रेड से ए ग्रेड में लाया गया है। लोकेश राहुल को ए से बी ग्रेड में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल को सी से बी ग्रेड में लाया गया है। शार्दुल ठाकुर बी से सी ग्रेड में चले गए हैं। अजिंक्य रहाणे और ईशांत शर्मा पहले बी ग्रेड में थे। इस बार दोनों को केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया गया है।

Read More: गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का ब्रेकअप होने पर इस पॉलिसी के तहत मिलते हैं पैसे, रिश्ता टूटने पर युवक को मिले 25000 रुपए

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

12111/114spot_img

Latest article